Header Ads

Breaking News

फैक्ट्री में घुसकर मालिक और कर्मचारियों के साथ कुछ बदमाशों ने की मारपीट, केस

https://ift.tt/31WwkLJ

ताजपुर में हरियाणा ट्रेडर्स प्लाईवुड फैक्ट्री में कुछ लोगों ने घुसकर फैक्ट्री मालिक और वहां पर काम करने वाले मजदूरों के साथ मारपीट की। इसमें मालिक और मजदूर को चोट लगी है। बताया जा रहा है कि मामला यूरिया खाद से जुड़ा है। हमला करने वाले भी यूरिया का कारोबार करते हैं। यूरिया किसी और से लेने पर विवाद होने की बात कही जा रही है। फैक्ट्री मलिक ने मारपीट की शिकायत सदर यमुनानगर थाने में दी है।

इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फैक्ट्री मालिक कर्णजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को अपनी फैक्ट्री में थे। तभी कुछ लोग फैक्ट्री में आ गए। कुछ दीवार कूदकर अंदर आए। उन्होंने आते ही गालियां देनी शुरू कर दी और हमला कर दिया। इस दौरान वहां उनकी फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी बीच-बचाव कराने आए तो उसके साथ भी मारपीट की। हमला करने वाले धमकी देकर फरार हो गए।

हमले में उसे और उसके नौकर राजू को चोट लगी। उनका कहना है कि हमला करने वाले 3 लोगों को उन्होंने पहचान लिया। दो का नाम सादिक और एक का नाम गुल्लू है। पुलिस ने तीनों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W3LScY

कोई टिप्पणी नहीं