पेट्रोलियम पदार्थ के रेट बढ़ने को लेकर युवा कांग्रेस ने जलाया भाजपा सरकार का पुतला, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
पेट्रोल व डीजल के दामों में केंद्र सरकार द्वारा बेतहाशा वृद्धि किए जाने पर वीरवार को युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क उठे। गुस्साए युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू व युवा कांग्रेस प्रभारी सीवी चौहान के नेतृत्व में भाजपा का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बिंद्रा व हलका प्रधान उमेश कांबोज बुबका के साथ मिलकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीडीपीओ को राष्ट्रपति के नाम बीडीपीओ रामदास साहनी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले लगभग 25 दिनों के दौरान पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की गई है जिससे आम आदमी खासकर किसानों पर पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से महंगाई की मार पड़ी है। इससे देश के गरीब लोग भी बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। इन दिनों उत्तरी भारत का किसान अपनी धान की राेपाई करने में व्यस्त है। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से सरकार ने 18 हजार करोड़ रुपए एक्साइज ड्यूटी के रूप मेें कमाए हैं। सरकार डीजल व पेट्रोल के बढ़े हुए दाम वापिस लेकर जनता को राहत पहुंचाए। इस अवसर पर सौरभ कांबोज, कमल, अंकुश रादौरी आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cohxi5
कोई टिप्पणी नहीं