चूहड़पुर कला हर्बल पार्क की 150 एकड़ जमीन पर हर्बल रिसर्च सेंटर खोलने के लिए आयुष विभाग ने लिखा वन विभाग को लेटर
कस्बे के एक समाजसेवी व्यक्ति ने चूहड़पुर कला हर्बल पार्क में खाली पड़ी 150 एकड़ जमीन पर आयुर्वेदिक काॅलेज, फार्मेसी और रिसर्च केंद्र खोलने की मांग की थी। इसके बारे में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों और डीसी को 150 एकड़ जमीन आयुष विभाग को मुहैया कराने के लिये पत्र लिखा है। भाजपा नेता पवन गुप्ता ने बताया कि हर्बल पार्क में 150 एकड़ जमीन खाली पड़ी है जोकि किसी काम में नहीं लाई जा रही है।
आयुर्वेदिक कॉलेज, फार्मेसी और हर्बल रिसर्च केंद्र खोलने के लिए पीएमओ, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग और गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। जिला आयुर्वेदिक विभाग और वन विभाग को पत्र लिखकर चूहड़पुर कला में स्थित हर्बल पार्क में खाली पड़ी जमीन में आयुर्वेदिक फार्मेसी और रिसर्च सेंटर खोला जाए। कोरोना काल के समय मे आयुर्वेदिक पद्धति से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि 28 जून को उनके पास खेल मंत्री की ओर से एक पत्र आया था, जिसमें चूहड़पुर कला में स्थित हर्बल पार्क में खाली पड़ी जमीन पर लगभग 150 एकड़ जमीन में आयुर्वेदिक कॉलेज, फार्मेसी और रिसर्च सेंटर खोलने के लिए जमीन लेने की प्रक्रिया के बारे कहा गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए उनकी तरफ से वन विभाग और डीसी को जमीन मुहैया करवाने के लिए पत्र लिखा है। जमीन लेने के लिए अनुशंसा की जाए। इसकी रिपोर्ट बनाकर भेज दी है, लेकिन अभी तक कोई भी रिप्लाई नहीं आया है।
ये होगा :यदि यह प्रपोजल मंजूर हो जाता है तो पूरे प्रदेश का सबसे बड़ा हर्बल रिसर्च केंद्र और फार्मेसी काॅलेज यहां स्थापित हो सकता है। उनका कहना है कि सरकार के पास भेजे प्रपोजल के लिए आयुष विभाग के पास योजना के लिये जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए पत्राचार भी शुरू किया जा चुका है। जिला आयुर्वेदिक विभाग द्वारा जारी पत्र में वन विभाग से कॉलेज की स्थापना के लिए जगह की मांग की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38JNL3r
कोई टिप्पणी नहीं