गुरुद्वारा में आ रहा करंट, कमेटी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेजी शिकायत
शहर के बीचों बीच पुराना गुरुद्वारा में बिजली का करंट आने से हादसे का खतरा बना हुआ है। शनिवार को गुरुद्वारा के पास से जा रही हाइवोल्टेज केबल में आग लग गई। इससे पूरी केबल जल गई। बकायदा इसकी वीडियो भी बनाई गई है। समस्या को लेकर लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मामले की शिकायत बिजली निगम के अधिकारियों से की लेकिन समाधान नहीं हुआ।
कमेटी ने मामले की शिकायत सीएम मनोहर लाल व बिजली मंत्री रणजीत सिंह से की। लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह भानीखेड़ा ने बताया कि शहर के पुराना बाजार वार्ड नंबर-2 स्थित गुरुद्वारा साहिब की बिल्डिंग के साथ बिजली की केबल तार बंधी हुई है।
जब भी बरसात होती है तो बिल्डिंग में करंट आ जाता है। दो-तीन बार बिजली निगम को शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रधान ने बताया कि उक्त गली में पोल भी लगे हुए हैं और उक्त केवल में बार आग लग जाती है और सारी केबल जल जाती है। आज भी केबल में लग गई 20 मिनट तक केबल जलती रही। विभाग की लापरवाही के चलते किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सीएम को भेजी शिकायत में केबल लगी आग की वीडियो भी साथ में भेजा है। केबल तार को साथ लगते पोल पर लगाने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31KSLnh
कोई टिप्पणी नहीं