बादल छाए, मगर गर्मी से नहीं मिल रही राहत
https://ift.tt/2YWS5Jv
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eZSr7H
बादलों की लुका-छिपी के बावजूद उमस चरम पर है। शुक्रवार को दिन का तापमान 43 डिग्री को पार कर गया था, लेकिन शनिवार को दिन में बादल छाए तो दिन का तापमान 39 डिग्री पर आ गया। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट रही। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री पर आ गया। इधर, दिन में तापमान में कमी रही, लेकिन उमस रहने से दिन में गर्मी ने खूब लोगों को हल्कान किया। इससे दिन के समय पार्कों में भी कम ही लोग दिखाई दिए। शाम के समय जब मौसम कुछ ठंडा हुआ तो पार्कों में चहल-पहल नजर आई।
इधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में फिर बदलाव की संभावना है। 6 जुलाई तक बरसात के आसार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eZSr7H
कोई टिप्पणी नहीं