कांवड़ मेला स्थगित, पैदल व डाक कांवड़ यात्रा पर बैन
कोविड-19 वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एसपी मनीषा चौधरी ने इस बार पैदल और डाक कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह हरिद्वार न जाएं। हरिद्वार में लगने वाले कांवड़ मेले को ना लगाने को लेकर उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार ने मिलकर फैसला लिया है।
एसपी ने बताया कि हर वर्ष श्रावण मास में आयोजित होने वाले कांवड़ मेले को इस वर्ष उत्तराखंड सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना के दृष्टिगत रद्द कर दिया है। इसलिए पानीपत से कोई भी श्रद्धालु इस बार कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार न जाए। कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए उत्तराखंड, हरियाणा और उतर प्रदेश सरकार ने जनहित में यह निर्णय लिया है कि इस बार हरिद्वार में कांवड़ मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। एसपी ने बताया कि सभी ट्रांसपोर्ट मालिकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं को कांवड़ यात्रा के लिए किसी भी तरह का वाहन उपलब्ध ना करवाएं। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति हरिद्वार जाता है तो वहां की सरकार और प्रशासन द्वारा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उसे वहां 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन कर दिया जाएगा। जिसका खर्च भी उसी व्यक्ति से वसूला जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YXXaBd
कोई टिप्पणी नहीं