Header Ads

Breaking News

मलिकपुर के सरपंच और डिपो होल्डर की आरटीआई मांगी तो उस पर हमला किया

https://ift.tt/2ZYBmEX

एक एडवोकेट ने एक गांव के सरपंच और डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी है। आरोप है कि उन्होंने उस पर हमला कराया। इसमें उसे चोट लगी है। उधर, सरपंच लाभ सिंह ने बताया कि वे तीन दिन से यमुनानगर में नहीं है। उन्होंने आंख का ऑपरेशन कराना था। 8 जुलाई को चंडीगढ़ चले गए थे। वहां से शुक्रवार को ही आए हैं। उन पर लगाए आरोप झूठे हैं। वहीं डिपो होल्डर का कहना है कि उन्होंने किसी पर कोई हमला नहीं कराया।

अंसल टाउन निवासी एडवोकेट रामकुमार ने थाना सदर जगाधरी में दी शिकायत में बताया कि वह 2012 से जगाधरी कोर्ट में वकील की प्रेक्टिस कर रहा है। उन्होंने गांव मलिकपुर के सरपंच लाभ सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर आरटीआई मांगी थी। वहीं गांव के डिपो होल्डर के संबंध में भी सूचना मांगी थी। सरपंच और डिपो होल्डर उस पर आरटीआई वापस लेने का दबाव बना रहे थे। उसे धमकाया भी गया।

उनकी शिकायत पर स्टेट इंफॉरमेशन कमिशन की ओर से ग्राम पंचायत पर सूचना न देने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। वहीं डीडीपीओ कार्यालय ने सरपंच के दस्तावेजों का अवलोकन करने का आदेश दिया था लेकिन सरपंच उपस्थित नहीं हुए। 8 जुलाई को वह कोर्ट में अपने चैंबर में था। इसी दौरान सरपंच और उसका बेटा आए। उन्होंने उसे आरटीआई मांगने की दी शिकायत वापस लेने को कहा और धमकी देकर चले गए।

अगले दिन जब वह कोर्ट से घर जा रहा था तो पुलिस लाइन के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उस पर हमला कर उसे पीटा। इसमें उसे चोट आई। उसका मोबाइल भी टूट गया। वे उसे धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि हमला सरपंच और डिपो होल्डर ने कराया है। उधर, सदर जगाधरी थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत आई है। उस पर जांच की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZeARrg

कोई टिप्पणी नहीं