एसबीआई फास्टैग बनाने में हेल्प के नाम पर ठग ने युवक के खाते से 24,999 रुपए निकाले, केस
अगर आप ऑनलाइन कोई एप्लीकेशन डाउनलोड कर रहे हैं या फिर अन्य कोई सेवा लेना चाह रहे हैं, तो संभल जाएं। इस दौरान अगर आप ऑनलाइन नंबर निकाल कर कंपनी या फिर अन्य किसी के सेवा लेना चाहते हैं तो वह आपके साथ धोखा कर सकता है। ऐसा ही हुआ है हमीदा के दीपक के साथ। उन्हें एसबीआई फास्टैग अप्लाई करना था। हेल्प के नाम पर एक ठग ने उनके खाते की डिटेल और ओटीपी लेकर खाते से 24999 रुपए निकाल लिए। अब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
हमीदा निवासी दीपक शर्मा ने शहर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी है कि उसने एसबीआई फास्टैग बनवाने के लिए एक नंबर पर कॉल की थी। वह नंबर उसने ऑनलाइन निकाला था। कॉल रिसीव करने वाले ने उसे ऑनलाइन फार्म भरने को कहा। उसने फार्म भरने के लिए उसकी बैंक डिटेल मांगी तभी फोन कट गया। तभी दूसरे नंबर से उसी व्यक्ति ने कॉल की। तब उसने एनडेस्क नाम से एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा। तब वह लाइन पर ही रहा। तभी एक ओटीपी आया।
कॉल करने वाले ने ओटीपी मांगा। जैसे ही उसने उसे ओटीपी दिया तो उसके अकाउंट से 24 हजार 999 रुपए निकल गए और उसने कॉल कट कर दी। उसने जांच की तो उसके अकाउंट से यूआईपीएस वाॅलेट पीवीटी एलटीपी पुणे ने पैसे काटे हैं। उसके साथ ठगी हुई है। इस पर शहर यमुनानगर पुलिस ने धारा-420 में केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CsLnC4
कोई टिप्पणी नहीं