Header Ads

Breaking News

घरेलू कनेक्शन पर 0-50 यूनिट खपत पर 2 रुपए व 51 से 150 यूनिट खपत पर 2.50 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से आएगा बिल

https://ift.tt/2ZYBmEX

कोरोना काल के बीच बिजली निगम ने लॉकडाउन के बाद आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। मुख्यालय की ओर से बिजली दरें घटाने संबंधी रिवाइज टैरिफ जारी किया गया है। इसके मुताबिक घरेलू कनेक्शन पर 0-50 यूनिट खपत होने 2.70 के बजाए 2 रुपए और 51 से 150 यूनिट खपत पर 4.50 के बजाए 2.50 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिल बनकर आएगा।

यमुनानगर सर्कल में उक्त श्रेणी के पौने दो लाख उपभोक्ता हैं, जिन्हें सस्ती हुईं दरों का सीधा लाभ मिलेगा। सर्कल के अंतर्गत यमुनानगर, जगाधरी व नारायणगढ़ सब डिविजन में साढ़े चार लाख उपभोक्ता हैं। इनमें करीब पौने दो लाख ऐसे हैं, जिनकी प्रति माह की बिजली खपत 50 से 150 के बीच है। पहले प्रति माह की 0-50 यूनिट बिजली खपत पर 2.70 रुपए प्रति यूनिट और 51-100 व 101 से 150 यूनिट प्रति माह की खपत पर 4.50 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बिल बनता था लेकिन निगम की ओर से जारी रिवाइज टैरिफ से उक्त श्रेणी के उपभोक्ताओं को बीते बिलों की तुलना में अगले बिल में 40 प्रतिशत का अंतर आ जाएगा।

लाइनलॉस में कमी से सस्ती दर| एसई योगराज ने बताया कि शहरी व ग्रामीण एरिया में बिजली मीटर बाहर हो चुके हैं और लाइनलॉस में कमी आई है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली ज्यादा समय मिल रही है। यही वजह है कि कम खपत वाले उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 0-50 व 50-150 खपत तक बिजली दरें कम की गई हैं।

इस श्रेणी के सर्कल के अंतर्गत पौने दो लाख उपभोक्ता आते हैं, जिन्हें अगले बिलों में सीधा लाभ मिल सकेगा। अभी सर्कुलर की स्टडी करने के बाद जल्द नए टैरिफ अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल जारी किए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OdldWL

कोई टिप्पणी नहीं