कंटेनमेंट जोन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: एसडीएम
एसडीएम कार्यालय में गुरुवार शाम करीब 6 बजे कंटेनमेंट जोन से संबंधित सभी अधिकारियों की बैठक का आयोजन किय गया। जिसमें एसडीएम रणबीर सिंह ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कंटेनमेंट जोन में संक्रमितों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
अधिकारी ड्यूटी लगाने के बाद भी जोन की चेकिंग नहीं कर रहे हैं। वे स्वयं भी तीन-चार बार कंटेनमेंट जोन का औचक निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि यह महामारी का समय है, हमें अपना बचाव करते हुए आमजन व संक्रमित लोगों की भी समस्याओं की तरफ पूरा ध्यान रखना होगा।
अगर कोई कर्मचारी व अधिकारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।एसडीएम रणबीर सिंह ने कहा कि बिना मास्क घूमने वाले व थूकने वाले लोगों के चालान काटने में तेजी लाएं। एसडीएम ने कहा िक वे स्वयं भी बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के चालान कर रहे है। उन्होंने कहा कि अकसर देखा जा रहा है की कर्मचारी अपने दफ्तरों में ही बैठे रहते हैं। जबकि चालान काटने में रूचि कम दिखा रहे हैं।
मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक ली
एसडीएम रणबीर सिंह ने शाम को मेरिज पैलेस संचालकों की भी बैठक ली। संचालकों को एसडीएम ने कहा कि शादी-विवाह में सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके साथ अगर कोई पैलेस में बिना मास्क के आता है तो उसकी जानकारी प्रशासन को दे। उन्होंने कहा कि पैलेस में अधिक लोगों की भीड़ को एकत्रित न होने दें। अगर मैरिज पैलेस में लोगों के द्वारा मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38pcEl1
कोई टिप्पणी नहीं