शराब पार्टी के बहाने बुला सिर में मारी थी कुल्हाड़ी, मृतकों की बाइक से ही पेट्रोल निकाल जला दिए थे दोनों के शव
गांव नांदल के पास गांव हथवाला निवासी सोनू और संदीप की हत्या कर शवों को जलाने के आरोपियों को लाखनमाजरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव हथवाला निवासी बलजीत उर्फ खंडू व संदीप उर्फ मोनू के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि 24 जून की रात को बलजीत व संदीप उर्फ मोनू ने संदीप व सोनू को बैठकर शराब पीने के लिए बुलाया। संदीप बाइक लेकर आया और सोनू, बलजीत व संदीप उर्फ मोनू को बैठाकर गांवनांदल में नहर के पास आ गया। नहर के पास चारों ने बैठकर शराब का सेवन किया।
शराब पीने के दौरान बलजीत व संदीप उर्फ मोनू का संदीप व मोनू के साथ झगड़ा हो गया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से संदीप व सोनू पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने मौके पर खड़ी बाइक का तेल निकालकर दोनों के शवों व बाइक पर छिड़ककर आग लगा दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी बलजीत भेड़ पालने का काम करता है और आरोपी संदीप उर्फ मोनू गांव में स्थित मछली के तालाब पर चौकीदार की नौकरी करता है।
हम डीएसपी शमशेर दहिया ने बताया कि गांव नांदल में नहर के पास गांव हथवाला निवासी संदीप व सोनू के शव जली हालात में मिले थे। संदीप के पिता राजेश की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। लाखनमाजरा प्रभारी राजू सिंधू की टीम ने छापेमारी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NSCqVq
कोई टिप्पणी नहीं