Header Ads

Breaking News

पाड़ा मोहल्ला में ट्रांसफार्मर पर भड़की आग, चार घंटे तक बाधित रही बिजली सप्लाई

https://ift.tt/3gjghf0

गर्मी से राहत न मिलने पर गुरुवार रात में घरों में एसी व कूलर चालू रहे। पाड़ा मोहल्ला में स्थित वाल्मीकि मंदिर के सामने रखे 200 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर पर रात 10 बजे के करीब लोड क्षमता से अधिक बढ़ने पर शार्ट सर्किंट से आग लग गई।

तेज धमाके के साथ भड़की आग में ट्रांसफार्मर व आसपास लगी केबल जल गई। रात में मेंटेनेंस टीम के लिए मौके पर पहुंची। टीम के लाइनमैन ने बताया कि इस 200 केवी ट्रांसफार्मर पर करीब 60 कनेक्शन का लोड है। गर्मी अधिक होने की वजह से घरों में इलेक्ट्रानिक्स उपकरण चालू रहे हैं जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर ओवरलोड हुआ और आग लग गई।

रात दो बजे तक पाड़ा मोहल्ला में बिजली सप्लाई बंद रखकर वैकल्पिक व्यवस्था करके बिजली सप्लाई चालू किए जाने का प्रयास किया गया। अब सुबह स्टोर से नया ट्रांसफार्मर निकलवाकर जले हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर लगवाया जाएगा। वहीं रात में चार घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहने से पाड़ा मोहल्ला में रहने वाले लोगों को गर्मी में परेशान रहना पड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dTaI5l

कोई टिप्पणी नहीं