नए किराएदार ने सामान घर में सेट भी नहीं किया था, चोरों ने मालिक सहित दोनों का सामान चुराया
लॉकडाउन समाप्त होते ही शहर में चोरियां भी अनलॉक हो गई है। आलम यह है कि चोरियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और पुलिस के इन तमाम मामलों में हाथ खाली है। चोरों ने शहर में शक्तिनगर में आए एक नए किराएदार के सपनों का अभी पूरी तरह बसाया भी नहीं था उससे पहले ही चोरों ने उन्हें झटका दे दिया। चोरों ने मकान मालिक के साथ यहां शिफ्ट होने वाले किराएदार का हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। शिकायत मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
शहर के सेक्टर-4 निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनका मकान शक्तिनगर में है। यहां बिहार निवासी दो परिवार किराए पर रहने के लिए 2 जुलाई को ही आए थे। उन्होंने अपना कुछ सामान सेट कर लिया था जबकि शेष बाहर आंगन में ही रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि रात के समय घर में घुसे चोरों ने उनके मकान में लगाए लोंग बॉडी 26 नल, वॉल नल, वॉशवेसन सहित अन्य कीमती टोंटियों सहित उपकरण चुरा ले गए। इसके अलावा चोर उनके किराएदारों का म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य सामान चुरा ले गए। इसके बाद पीड़ित की तरफ से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D7sMvL
कोई टिप्पणी नहीं