Header Ads

Breaking News

खड़े कैंटर को मारी टक्कर, चालक-क्लीनर घायल

https://ift.tt/31Zkhh1

जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर आलसवास गांव के समीप पुल पर खड़े कैंटर में डीजल डालते समय एक ट्राला चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना कैंटर वाहन के साथ डीजल लेकर आया ब्रेजा वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया और वहां पर चालक व क्लीनर चपेट में आने से घायल हो गए।

दुर्घटना में राजमार्ग पर जाम लग गया जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया और अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कसौला पुलिस ने बताया कि जिला के गांव सांजरपुर निवासी सूबेसिंह तथा राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव फतेहपुर निवासी अली मोहम्मद आसलवास निवासी एक ट्रांसपोर्टर के कैंटर वाहन पर चालक व क्लीनर है। रात के समय दोनों कैंटर वाहन में तेल डलवाने के लिए आसलवास स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था।

जब ये जयपुर से दिल्ली तरफ जा रहे तभी असाही पुल के समीप डीजल खत्म हो गया। इसके चलते कैंटर वहीं खड़ा हो गया। तत्पश्चात चालक ने अपने मुनीम प्रताप को फोन करके मौके पर डीजल लेकर बुला लिया। जब दोनों ब्रेजा वाहन से कैंटर में डीजल डाल रहे तभी जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे एक ट्राला चालक ने उनके कैंटर को टक्कर मार दी। कैंटर को टक्कर मारने के बाद कैंटर ब्रेजा वाहन से टकरा गया जिससे दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।

वहीं वहां पर खड़े होकर तेल डाल रहे चालक सूबेसिंह व क्लीनर अली मोहम्मद घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लगा गया। मामले की सूचना मिलने के बाद जैसे ही पुलिस पहुंची तो आरोपी ट्राला चालक वाहन को छोड़कर मौके से चला गया। तत्पश्चात पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राला के साथ एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं दोनों घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बयान मिलने के बाद कसौला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zzqjlu

कोई टिप्पणी नहीं