Header Ads

Breaking News

ढाणी किरारोद को नगर परिषद में शामिल करने का विरोध, सीएम के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

https://ift.tt/3eWkHIy

नगर परिषद नारनौल की नई हदबंदी में शामिल हुए गांव ढाणी किरारोद अफगान के लोगों में इस वार्डबंदी को लेकर रोष है। उन्होंने गांव को नगर परिषद में शामिल ना करने तथा इसे पंचायत ही रहने देने की मांग करते हुए गुरुवार सरपंच आशीष कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीसी को एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पंच बलवंत सैनी, सुरेंद्र सैनी एडवोकेट, संदीप व मदन ने उन्हें गांव के सरपंच का कहना था कि उनका गांव ढाणी किरारोद अफगान नारनौल नगर परिषद की सीमा से काफी दूर है। गांव और नप की सीमा के बीच नहर तथा बाइपास मार्ग पड़ता है।

गांव में वर्तमान में ग्रामीण फीडर से बिजली व पेयजल सप्लाई नहीं है। इन सबके बावजूद उनके गांव को नगर परिषद नारनौल में शामिल किया जा रहा है। इन लोगों ने बताया कि जबकि इसके ठीक विपरीत नप की सीमा के साथ लगते गांव रघुनाथपुरा को नगर परिषद से बाहर कर दिया गया है। सरपंच ने बताया कि रघुनाथपुरा गांव नारनौल से सटा हुआ है। इस गांव में नारनौल सिटी फीडर की बिजली सप्लाई है। नगर परिषद की नंदी गौशाला इसी गांव में है। नगर परिषद का मीट मार्केट इस गांव की पहाड़ियों पर है। इतना ही नहीं, इसी गांव से सटी नगर परिषद की सैकडों एकड़ जमीन भी है। इसके बावजूद रघुनाथपुरा को नगर परिषद में शामिल नहीं किया गया।

सरपंच ने बताया कि इन सभी बातों को देखते हुए यदि ढाणी किरारोद अफगान को नगर परिषद में शामिल कर दिया गया तो इस गांव का विकास कार्य रुक जाएंगे, क्योंकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए नगर परिषद द्वारा उतना विकास कार्य करवाना संभव नहीं है जो उनके गांव की पंचायत स्तर पर देखरेख में हो रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Opposition to include Dhani Kirarod in the city council, memorandum submitted to DC in the name of CM


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iob0EM

कोई टिप्पणी नहीं