Header Ads

Breaking News

12692 लोगों को बांटी गई गिलोय घनवटी

https://ift.tt/3f7UMxL

कोरोना महामारी की रोकथाम में जिले में आयुष विभाग की ओर से अब तक 12692 कंटेनमेंट जोन को मिलाकर कुल 78525 लोगों को गिलोय घनवटी का वितरण किया गया है। कंटेनमेंट जोन में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दवा एवं क्वाथ का वितरण कार्य अभी भी जारी है।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अजीतसिंह ने बताया कि उपायुक्त आरके सिंह के निर्देशानुसार हमारे सभी आयुष चिकित्सकों की टीम नर सेवा-नारायण सेवा के भाव को ध्यान में रखते हुए सामान्यजन को कोविड-19 के लिए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा बार-बार हाथ धोते रहने जैसे उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा चिकित्सकों की टीम योग तथा प्राणायाम के द्वारा अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करवाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

पूरे जिले में आयुष चिकित्सकों की टीमें होम आइसोलेटेड रोगियों की भी टेलीफोन पर सुबह और शाम कंसलटिंग करते हुए उन्हें समय पर दवा एवं क्वाथ लेने, दिनचर्या व्यवस्थित रखने, अच्छी प्रेरक पुस्तकें पढ़ने, अच्छा संगीत सुनने, हल्का सुपाच्य भोजन करने, सुबह-शाम योग प्राणायाम एवं ध्यान मेडिटेशन के बारे में प्रेरित कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Giloy Ghanwati distributed to 12692 people


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BYgrcQ

कोई टिप्पणी नहीं