Header Ads

Breaking News

महीनेभर से मरम्मत के नाम पर दिन में भी हो रही बिजली कटौती, नाराज ग्रामीणों ने पूछा-कब सुधरेगा सिस्टम

https://ift.tt/2ZcpmRj

खोल खंड क्षेत्र में 29 मई को आए अंधड़-बारिश की वजह से बिजली के पोल व ट्रांसफार्मरों को हुए नुकसान की वजह से अभी तक मरम्मत कार्य जारी है। एग्रीकल्चर फीडर की लाइनों के पोल व ट्रांसफॉर्मर नए सिरे से लगाए जाने के कारण निगम की तरफ से घरेलू फीडर की आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिसके चलते ग्रामीण काफी परेशान हैं।

इस समस्या से परेशान होकर मंगलवार को पाली गोठड़ा सब स्टेशन से जुड़े सुंदरोज फीडर के ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर दोपहर के समय बिजली कटौती नहीं किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि निगम की तरफ से पिछले एक माह से भी अधिक समय से मरम्मत कार्य की बात कहते हुए कटौती की जा रही है जिसकी वजह से इस प्रचंड गर्मी में दोपहर के समय वक्त बिताना भी बेहद मुश्किल हो गया है।
दिन में चल रही इस अघोषित कटौती से परेशान होकर ग्रामीण पावर हाउस पहुंचे। इस फ़ीडर से जुड़े गांव निवासी राधेश्याम शर्मा, महेंद्र यादव,पंच जयपाल सिंह, राजकुमार,भुनेश, मनेंद्र सिंह, जयकिशन,अनिल यादव, लेखराम,विजय कुमार व सतवीर प्रधान ने बताया कि पाली गोठड़ा पॉवर हाउस से जुड़े सुन्दरोज फीडर पर पिछले एक महीने से दिन भर बिजली सप्लाई बाधित रहती है।

उन्होंने ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में उनके लिए दिन में समय गुजारना बेहद मुश्किल हो गया है। दिनभर बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी ठप हो जाते है। बिजली कटौती को लेकर भी पावर हाउस से भी कोई जानकारी नहीं मिलती है और कुछ समय तक कि कटौती बताई जाती है जबकि लाइट पूरे दिन बंद रखी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि 29 मई को अंधड़ आया था उसकी वजह से गिरे पोल व ट्रांसफार्मर अभी तक नही लग पाए हैं, जिसके कारण खेतों में रहने वाले लोगों के लिए तो लाइट ही गायब हो गई है।

इसकी वजह से डोमेस्टिक फीडर बंद रखे जा रहे जो कि कोई समाधान नहीं है। समस्या को लेकर आसपास के कई गांवों लोगों ने पॉवर हाउस में पहुंचकर एसडीओ से मुलाकात की और जल्द से जल्द समस्या को खत्म करने की माँग की। ग्रामीणों ने मांग की कि गर्मी के मौसम को देखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली दी जाए।ना काटी जाए।एसडीओ परीक्षित यादव ने समस्या को लेकर जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the name of repair for a month, power cuts are also happening during the day, angry villagers asked when the system will improve


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZFAvZy

कोई टिप्पणी नहीं