Header Ads

Breaking News

फैक्ट्री मालिक से मारपीट कर साढ़े तीन लाख रुपए चोरी के आरोप में 6 पर केस

https://ift.tt/2O4mQGe

बावल थाना पुलिस ने दिल्ली निवासी एक उद्यमी की शिकायत पर गांव रुद्ध निवासी पिता-पुत्र सहित छह लोगों के खिलाफ विवाद के चलते मारपीट करके घायल करते हुए साढ़े 3 लाख रुपए चोरी करके ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
बावल पुलिस ने बताया कि दिल्ली के कर्ण कुंज इलाका निवासी राजीव कुमार ने बावल में गांव रुद्ध निवासी पृथ्वी के का प्लाट में प्लास्टिक दाना की फैक्ट्री लगाई हुई है। शिकायत में राजीव कुमार ने बताया कि 3 जुलाई को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ हिसाब किताब कर रहे थे। इसी दौरान प्लाट मालिक पृथ्वी सिंह का बेटा वहां पहुंचा और हिसाब किताब को लेकर झगड़ा करने लगा। आरोप है कि इसके बाद पृथ्वी सिंह भी एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने झगड़ा करना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने प्लॉट के पैसे देने की बात कही तो उसने कहा कि वह पहले पैसे दे चुका है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद वहां आए हुए लोगों और युवकों को बुलाकर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस मारपीट में उसका भाई वहां भी घायल हो गए। घायल होने के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया। मामले की सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर राजीव की शिकायत ले केस दर्ज कर लिया। शिकायत में राजीव ने आरोपियों पर गल्ले में रखे हुए 3 लाख 54 हजार रुपए भी चोरी करके ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद आरोपों की जांच की जा रही जिसके बाद ही साफ होगा कि असल मामला क्या है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O0q79A

कोई टिप्पणी नहीं