Header Ads

Breaking News

कटेसरा के पास शराब ठेकेदार से 14 हजार लूटे

https://ift.tt/2O4mQGe

गांव कटेसरा के पास बोलेराे कार सवार बदमाशों ने शराब ठेकेदार की कार के आगे कार अड़ा उससे पिस्तौल के बल पर 14 हजार रुपए लूट लिए। यह वारदात सोमवार रात करीब 11 बजे की है। पीड़ित की शिकायत पर थाना कलानौर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिसार के गांव लोहारी राधो निवासी हिमांशु ने बताया कि गांव पिलाना में उसका शराब का ठेका है। सोमवार रात वह करीब साढ़े 10 अपनी कार के ड्राइवर कलानौर निवासी राजीव कादयान के साथ पिलाना से शराब ठेके का कैश लेकर काहनौर के लिए चला था। करीब 11 बजे जब कार लेकर गांव कटेसरा के पास पहुंची थी। तभी बोलेराे कार सवार पांच बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर मारपीट कर लूटपाट की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38yCraw

कोई टिप्पणी नहीं