Header Ads

Breaking News

ढाई लाख सेलरी की गारंटी पर भेजा विदेश, पुलिस ने पकड़ा

https://ift.tt/31KMwzR

अमेरिका में ढाई लाख रुपए महीना कमाने की गारंटी में जांबा गांव के युवक के साथ 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। एजेंट द्वारा अवैध रूप से अमेरिका में एंट्री करवाने पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। जांबा गांव के रवि ने बताया कि आरोपी ने जिम्मेदारी ली थी कि विदेश जाने के बाद रहने और नौकरी आदि की सारी जिम्मेदारी हमारी है। वहां पर दाे लाख 50 हजार रुपए महीना कमाएगा।
इसके बाद एजेंट ने अमेरिका जाने का खर्च 17 लाख रुपए बताए। 27 अप्रैल 2018 को एजेंट उसे दिल्ली लेकर गया और पीड़ित के पिता से 3 मई 2018 को 3 लाख 90 हजार रुपए, 10 मई को 3 लाख रुपए, 6 जून को एक लाख 10 हजार रुपए, 9 जुलाई को 2 लाख 15 हजार रुपए कुल 10 लाख 15 हजार रुपए व 6 लाख 85 हजार रुपए 11 जुलाई को ले लिए। तीन दिन दिल्ली के होटल में रहे और 3 मई को इक्वाडोर की फ्लाइट में बिठा दिया। वह इक्वाडोर के होटल में रुका। अगले दिन सुबह एक व्यक्ति ने उसकी फोटो दिखाकर, उसका पासपोर्ट व जो पैसे थे वह ले लिए।
इक्वाडोर का बॉर्डर पार करवाया और उसे कोलंबिया ले गया। फिर वह टर्बो पहुंच गया। करीब 14 दिन तक एक होटल में रुका। इसके बाद पानी के रास्ते से टर्बो का बॉर्डर पार करवाया और उसके बाद एक दिन जंगल में रुके। पांच दिन तक जंगल में भूखे प्यासे भटकता रहा। इन 42 दिनों के बाद आरोपियों ने उसे गलत तरीके से अमेरिका में एंट्री करवाई, जहां पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पीड़ित ने आरोप लगाए कि उसको कैंप से बाहर निकालने के नाम पर आरोपी उसके पिता से 7 लाख रुपए 5 मई 2019 को लेकर गया है। 15 महीने के बाद उसे इंडिया डिपोट कर दिया गया। आरोपी ने उनके साथ करीब 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3goGbxW

कोई टिप्पणी नहीं