Header Ads

Breaking News

पेगां मार्ग की ओर जाने वाली गली की हालत खराब, गंदे पानी से लोग परेशान

https://ift.tt/38m47Py

नगर के पेगां मार्ग को जाने वाली वार्ड नंबर 7 व 8 की गली की खस्ता हालत को लेकर लोगों में रोष है। बार-बार प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। जबकि गली को लेकर लोग राज्यमंत्री तक गुहार लगा चुके है।

वार्ड वासी राकेश, राजा, जोगेंद्र, चिंकू, सोनू, रामपाल, सुभाष व सुरेंद्र ने कहा कि गली में भरे गंदे पानी व कीचड़ से निकलना मुश्किल हो रहा है। अगर थोड़ी सी बरसात हो जाए तो पानी गली में भर जाता है, क्योंकि गली में आज तक दोनों तरफ नालों का निर्माण नहीं किया गया। कई बार गली ओवरफ्लो हो जाती है और लोगों के घरों में पानी भर जाता है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग मुख्य मार्गों में से एक है और इसी मार्ग पर लाखों रुपये की लागत से जलघर बनाया गया है जहां से पूरे नगर को नहरी जल आपूर्ति किया जाता है। मार्ग कच्चा होने के कारण नीचे दबी पाइप लाइन भी कई बार टूट जाती है जिससे जल आपूर्ति भी बाधित होती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

इस बारे नगरपालिका चेयरमैन गुड्डी राणा ने बताया कि इस गली की लंबाई-चौड़ाई ज्यादा है और नाले भी बनने है। जिस पर लगभग 30 लाख का खर्च है, लेकिन हमारे पास पांच लाख तक की पावर है। ऐसे में इस गली निर्माण के लिए रिवाइज के लिखा हुआ है जैसे ही मंजूरी मिलती है ताे कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The condition of the lane leading to Pegan Marg worsens, people are disturbed by dirty water


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31B0e8k

कोई टिप्पणी नहीं