Header Ads

Breaking News

इस बार सावन माह में ग्यारह सर्वार्थसिद्धि, तीन अमृतसिद्धि और 12 दिन रवियोग रहेंगे : कौशिक

https://ift.tt/2NK3aap

हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना यानी श्रावण मास 6 जुलाई को शुरू होने वाला है। मां बगलामुखी धाम पूंडरी के ज्योतिषाचार्य राजीव कौशिक के अनुसार इस बार सावन महीने में 29 दिन ही रहेंगे। शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि के क्षय होने के कारण ऐसा होगा। इस बार सावन महीने की शुरुआत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग में होगी, लेकिन बृहस्पति का अपनी ही राशि धनु में होना शुभ है। इसके साथ ही चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। सावन में 25 से ज्यादा शुभ योग बन रहे हैं। कौशिक ने बताया कि सावन महीने की शुरुआत 6 जुलाई को सोमवार से होगी और समापन भी 3 अगस्त सोमवार को होगा।

इस बार सावन में पांच सोमवार भी आ रहे हैं जो शुभ संकेत है। ऐसा ही संयोग 3 साल पहले 2017 में बना था। इस बार सावन महीने में 11 सर्वार्थसिद्धि, 3 अमृतसिद्धि और 12 दिन रवियोग रहेंगे। इन शुभ योगों में की गई भगवान शिव की पूजा से विशेष फल मिलता है। पूजा-पाठ में शिवजी का अभिषेक करने से आयु, धन और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा की शुरुआत 5 जुलाई रविवार को सुबह 10.15 बजे से होगी जो दूसरे दिन सोमवार को सुबह 9.25 बजे तक रहेगी। सोमवार को प्रतिपदा उदयातिथि में होने के कारण सावन की शुरुआत सोमवार से ही मानी जाएगी। श्रावण महीने में सोमवार 6, 13, 20, 27 जुलाई व 3 अगस्त को हैं। 20 जुलाई को सोमवती व हरियाली अमावस्या है। 3 अगस्त को रक्षाबंधन है।

ऐसे समझें सावन में आने वाले व्रत और पर्वों की स्थिति

राजीव कौशिक ने कहा कि सावन में तीन सोमवार कृष्णपक्ष और दो शुक्लपक्ष में होंगे। धर्म ग्रंथों में मान्यता है कि श्रावण माह में हर सोमवार को व्रत और भगवान शिव की पूजा करने से हर तरह की परेशानियां खत्म हो जाती हैं। सावन सोमवार से ही 16 सोमवार व्रत की शुरुआत होती हैं। श्रावण मास में 10 जुलाई को मोनी पंचमी, 14 जुलाई को मंगला गौरी व्रत, 16 जुलाई को एकादशी, 18 जुलाई को प्रदोष, 20 जुलाई को हरियाली अमावस्या, सोमवती अमावस्या, 23 जुलाई को हरियाली तीज के साथ ही 25 जुलाई को नागपंचमी और 3 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eSEKYa

कोई टिप्पणी नहीं