तीन से आर्ट ऑफ लिविंग का ऑनलाइन शिविर
गुरु श्री श्री रविशंकर द्वारा संचालित संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की कैथल इकाई के तत्वावधान में गुरु-पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सेवा, साधना तथा सत्संग जैसे दिव्य गुणों से सुसज्जित राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन गहन ध्यान शिविर का आयोजन 3 से 5 जुलाई तक आयोजित होगा। सचिव भारत खुराना ने बताया कि शिविर में स्वामी दिव्यतेज, आचार्या स्नेहा, आचार्या मीरा ओबरॉय, आचार्य राजीव मेहता तथा कृष्ण ओबरॉय के सानिध्य में साधक अनुपम सुदर्शन क्रिया, बौद्धिक एवं दार्शनिक वार्तालाप के अतिरिक्त गहरे ध्यान, मौन तथा विशिष्ट क्रियाओं-प्रक्रियाओं को जानकारी ले सकेंगे। इस अवसर पर दीपक सेठ एडवोकेट, अल्पना मित्तल, कंचन सेठ, डॉ. विकास भटनागर, डॉ. सीमा भटनागर, गीता खुराना, डॉ. चेतन शर्मा, डॉ. सुनीला सीकरी, डॉ. राजेश सीकरी, पीयूष हसीजा, यशिका हसीजा, सोनिया मिगलानी, सूरजभान शांडिल्य, कृष्ण मिगलानी, सुमन सेठ, भारती गुप्ता तथा सुनील खुराना उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dRk7dI
कोई टिप्पणी नहीं