एटीएम में मदद के बहाने कार्ड लेकर मशीन में करते हैं स्वैप, कोड पूछ निकालते हैं पैसे
एटीएम से रुपये निकालते वक्त किसी अनजान से मदद आपको आर्थिक क्षति पहुंचा सकती है।इस तरह की ठगी करने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं जोकि अपने पास मिनी स्वाइप मशीन रखकर आपका कार्ड स्वाइप करके 4 डिजिट सहित संपूर्ण गोपनीय जानकारी चुरा लेते हैं। जब गहरी नींद में सो रहे होते हैं तब खाते से हजारों-लाखों रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करके निकाल लेते हैं।
एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) यूनिट के इंचार्ज नरसिंह की टीम ने तीन ठगों को गिरफ्तार करके उनसे 13 एटीएम कार्ड और मिनी स्वाइप मशीन बरामद की है। ये आरोपी भिवानी के गांव बड़सी वासी सुनील उर्फ चीमा, प्रवीण उर्फ कुली और नवीन हैं। इन्हें सेक्टर 9-11 वासी प्रदीप कुमार के एटीएम कार्ड से जालसाजी करके 40 हजार रुपये निकालने पर दर्ज मुकदमे में काबू किया है। तीनों को अदालत में पेश करके 1 दिन रिमांड पर हासिल किया है।
आपके सामने करते हैं कार्ड स्वाइप, पता भी नहीं चलने देते
एवीटी इंचार्ज नर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिनभर इधर-उधर घूमते हैं। 40-50 एटीएम पर जाते हैं। उसके बाहर खड़े होकर शिकार के आने का इंतजार करते हैं। जब कोई बुजुर्ग या कम पढ़-लिखा या फिर रुपये न निकलने से परेशान व्यक्ति की मदद के लिए केबिन में घुस जाते हैं। उसे बातों में लगाकर एटीएम कार्ड ले लेते हैं।
इसे बदलते नहीं बल्कि अपने पास मिनी स्वाइप मशीन रखकर उसमें स्वाइप कर देते हैं, जिसमें पल भर का समय लगता है। फिर दोबारा कार्ड देकर व्यक्ति को चार डिजिट का कोड भरने के लिए कहते हैं जिस कोड को वे देख लेते हैं। इसके बाद वहां से जाकर मशीन से गोपनीय में दर्ज गोपनीय जानकारी से बैंक खाते में सेंध लगाकर हजारों-लाखों रुपयों दूसरे खातों में ट्रांसफर करके निकाल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AwXn5c
कोई टिप्पणी नहीं