Header Ads

Breaking News

न्यू अग्रसेन काॅलाेनी और यूनिवर्सिटी विहार में सड़क का काम अधूरा, शहर का कचरा डालने पर रोष

https://ift.tt/3iwnCJZ

बालसमंद राेड स्थित न्यू अग्रसेन काॅलाेनी और यूनिवर्सिटी विहार में अव्यस्थाओं काे लेकर लाेग परेशान हैं। कहीं सड़क कंडम है ताे कहीं कचरे व मलबे के ढेर लगे हैं। न प्रशासन सुनता और न ही नगर निगम कार्रवाईकर रहा है। हालांकि निगम के एक बड़े अधिकारी का आवास इसी क्षेत्र में हैं। स्थानीय वासी चंदगी राम, संजीव शर्मा, विनाेद, भाल सिंह, विक्रम, बलदेव, राेहतास, संजय और देशराज ने बताया कि शहर का टूटा हुआ मलबा ट्राॅली वाले इस क्षेत्र में डाल रहे हैं।

लाेगाें ने कहा कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की ताे आंदाेलन छेड़ दिया जाएगा। स्थानीय लाेगाें ने नगर निगम मेयर, मुख्य अभियंता व पार्षद काे पत्र लिखकर पानी की पाइप लाइन डालने और अधूरी सड़क काे पूरा करने के लिए बार बार पत्र लिखे हैं लेकिन आज तक काेई सुनवाई नहीं हुई।

लाेगाें ने बताया कि यहां सीवरेज का काम पूरा हाे चुका है और सड़क का पूरा हाेने वाला है। लेकिन विद्या नगर से न्यू अग्रसेन काॅलाेनी के बीच साेरगर ढाणी के पास लगभग 500 मीटर का काम राेक दिया है। 20 फुट राेड बनाने का टेंडर भी पास हाे चुका है। लाेगाें ने बताया कि अधूरे पड़े इस टुकड़े पर लाेग गंदगी व कूड़ा डाल रहे हैं, वहीं बरसात के दिनाें में कीचड़ व बीमारियां फैलती है। प्रशासन इस काम काे जल्द से जल्द करवाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मलबे के ढेर काे दिखाते स्थानीय वासी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eWcYu4

कोई टिप्पणी नहीं