Header Ads

Breaking News

बाइक पर निकाला जुलूस, कर्मचारी संगठन और ट्रेड यूनियनों ने किया धरने का समर्थन

https://ift.tt/3gnKGZv

1983पीटीआई अध्यापकों का क्रमिक अनशन जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को हिसार द्वितीय के प्रधान पीटीआई पंकज कुमार के नेतृत्व में जारी रहा। क्रमिक अनशन पर पीटीआई अजय कुमार, कृष्णा देवी, सुनीता देवी, सावित्री देवी व राजबाला देवी बैठे हैं।

रोष प्रदर्शन में पीटीआई अध्यापकों ने लघु सचिवालय से क्रांतिमान पार्क तक मोटरसाइकिल से जुलूस निकाला और फिर क्रांतिमान पार्क में ट्रेड यूनियन सभी कर्मचारी संगठन सीटू मजदूर संगठन व अन्य संगठनों के साथ भारत बंद का समर्थन करते हुए वापस धरना स्थल तक पहुंचे। सभी ट्रेड यूनियन के प्रधान व कर्मचारी नेताओं ने बताया कि अगर सरकार1983पीटीआई अध्यापकों को जल्द ही पूर्ण सेवा बहालीनहीं करती है तो इस आंदोलन को बड़े स्तर परजन आंदोलन का रूप दे दिया जाएगा।

अनशन में सरपंच एसोसिएशन अग्रोहा जिला परिषद एसोसिएशन अग्रोहा ब्लॉक समिति एसोसिएशन अग्रोहा,हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन पूर्व प्रधान रोडवेज यूनियन हिसार, अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी, सत रोल खाप के पदाधिकारी हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा कर्मचारी महासंघ, छात्र संगठन आिद संगठनों ने दियाा समर्थन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
क्रांति मान पार्क पीटीआई अध्यापक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31JxABJ

कोई टिप्पणी नहीं