सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क पहनने की आदत को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा : सीएम
सीएम मनोहर लाल ने शनिवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज में जाने से पूर्व इसराना में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में अब स्थिति सामान्य होती जा रही है, लेकिन फिर भी हम सबको सावधानी रखनी बहुत जरूरी है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क पहनने की आदत को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। साथ ही साथ सैनिटाइजेशन को लगातार अपनाना होगा। लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा समय समय जारी दिशानिर्देशों की पालना करना भी सुनिश्चित करना होगा, तभी हम सब मिलकर कोरोना महामारी को दूर भगा सकेंगे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को खानपुर मेडिकल में जाने से पूर्व चंडीगढ़ से वाया हेलीकाॅप्टर इसराना के एनसी कॉलेज में पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह, एसपी मनीषा चौधरी, पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष देवेंद्र दत्ता, मेयर अवनीत कौर, भाजपा नेता तरुण गांधी, पार्षद लोकेश नांगरू, अशोक कटारिया, रविंद्र भाटिया माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dYlLdx
कोई टिप्पणी नहीं