Header Ads

Breaking News

नहर व माइनर से पानी चोरी करने वालों के खिलाफ मुहिम चली, 6 पाइप पकड़ीं

https://ift.tt/2C3uBcI

धान फसल की रोपाई के चलते नहरों एवं माइनरों में पानी चोरी की रोकथाम को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बीती रात को विशेष अभियान चलाया है। विभाग ने पिछले दो दिन में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर माइनर में पाइप डालकर पानी चोरी करते हुए मामलों का खुलासा किया है। हालांकि पानाी चोरी करने वाले लोग पाइप को छोड़कर भाग गए। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता धूप सिंह ने बताया है की जिस खेत में पानी की सिंचाई की जा रही थी।

उसका राजस्व विभाग से रिकॉर्ड देखकर कानूनी कार्रवाई करेंगे। विभाग के उपमंडल अधिकारी दीपक मलिक, जेई ललित सिंगला के साथ 11 बेलदार के नेतृत्व की टीम पिछले दो दिनों से चंद्रावल व खजूरी तथा भूना माइनर पूरी रात गश्त कर रही है। विभाग के अधिकारी नहर का पानी माइनर की पानी टेल तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह मुहिम चलाए हुए हैं। धान रोपाई के सीजन के दौरान नहरी पानी की चोरी बढ़ जाती है। जिसके कारण विभाग ने पानी चोरों के खिलाफ सख्त कदम उठाया हुआ है।

पूरे सीजन चलेगा अभियान

सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी दीपक मलिक ने बताया कि नहरों व माइनारों पर पानी चोरी करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए गाड़ी की लाइट बुझा कर कई-कई किलोमीटर चलते हैं। माइनर में सीधी पाइप डालकर पानी चोरी की आधा दर्जन से अधिक वारदात पकड़ी गई हैं। मगर गाड़ी की आवाज सुनकर वे मौके से भाग जाते हैं। इसलिए रंगे हाथों पानी चोरी करते हुए नहीं पकड़े गए। बेलदारों की मदद से माइनर में लगाई गई सीधी पाइपों को उखाड़ कर कब्जे में ले ली जाती है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे सीजन चलेगा। पानी की चोरी करने वाले लोगों की सूची बनाकर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। मलिक ने बताया कि नहर से पानी चोरी करना बड़ा अपराध है। इसलिए लोगों को माइनर व नहर से सीधी पानी की चोरी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि टेल पर पानी न पहुंचने के कारण उनके साथी किसान बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चंद्रावल माइनर पर पानी चोरी करते हुए मौके पर पकड़ी गई पाइप उखाड़ कर ले जाते हुए विभाग  की टीम


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZFI4zp

कोई टिप्पणी नहीं