Header Ads

Breaking News

मास्क ना होने पर टोका तो तान दी पिस्टल,बोला-खोपड़ी खोल देंगे

https://ift.tt/3iyit4b

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन व टीमें लोगों संक्रमण से बचाने में जुटी हैं। मगर कुछ लोग ना केवल खुलेआम नियमों का मखौल उड़ा रहे हैं, बल्कि सलाह देने पर इन टीमों को धमकाने से भी नहीं चूक रहे। रविवार शाम अलवर बाइपास पर कार में बैठे तीन लोगों को नगर परिषद की मॉनिटरिंग टीम ने मास्क पहनने की सलाह दी तो उन्होंने कर्मचारी पर पिस्टल ही तान दी। उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली, हालांकि कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनकी हेंकड़ी निकाल दी। फूलबाग थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार शाम छह बजे नगर परिषद की टीम अलवर बाइपास पर मास्क नहीं लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। मेकडोनाल्ड के पास कुछ लोग कार में बैठे थे। इन लोगों ने मास्क नहीं पहना था।

फायरमैन धर्मेंद्र ने उनसे मास्क लगाने के लिए कहा तो कार सवार लोग कर्मचारियों से उलझने लगे। बात बढ़ने पर कार में बैठे रेवाड़ी निवासी आशीष ने पिस्टल निकालकर धर्मेंद्र की कनपटी पर तान दी। बोला- तू मनै जाणता नहीं के, तेरी खोपडी य खोल दांगे। साथ बैठे रेवाड़ी निवासी पवन सोनी और दिपेन यादव ने भी गाली-गलौच शुरू कर दी। टीम ने इसकी सूचना पुलिस और नप के उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से आशीष के पास से पिस्टल व 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

डेढ़ लाख रुपए के चालान फिर भी कोई परवाह नहीं : नगर परिषद और पुलिस लगातार मास्क नहीं पहनने वालों एवं सोशल डिस्टेंसिंग करने वालों का चालान कर रही है । बावजूद इसके भिवाड़ी में लोगों को इसकी कोई परवाह ही नहीं है। अनलॉक-1 के बाद अभी तक पुलिस और नगर परिषद डेढ़ लाख रुपए से अधिक का चालान कर चुकी है। अभी प्रतिदिन पुलिस और नगर परिषद 250-250 लोगों का चालान काट रही है। शहर के अलवर बाइपास सहित बाजारों में लोग खुले आम बिना मास्क के घूमते दिख जाते हैं। कई बार टीम से इनकी झड़प भी हो जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If the mask is not blocked, then the pistol will be opened and the skull will open


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f7pKWA

कोई टिप्पणी नहीं