Header Ads

Breaking News

लाॅकडाउन के चलते एनएच 152डी का बंद निर्माण निर्माता कंपनी ने फिर कराया शुरू

https://ift.tt/2VQPqz0

जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लाॅकडाउन के कारण जिला में नेशनल हाईवे नंबर 152डी का बंद हुआ काम एक फिर शुरू हाे गया है। महेंद्रगढ़ शहर से करीब सात किलोमीटर दूर से बाइपास के रूप में गुजरने वाले इस नेशनल हाईवे पर निर्माता कंपनी ने इसके युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि तकरीबन सवा वर्ष में इस हाईवे का काम जिले में पूरा हाे जाएगा। इसके बाद महेंद्रगढ़ शहर के लोगों का चंडीगढ़ पहुंचना ताे आसान होगा ही साथ ही शहर के बीच से गुजर रहे नेशनल हाईवे 148बी पर भी ओवरलोड डंपरों व ट्रकों का दबाब कम हाेगा क्याेंिक ग्रीन काॅरिडाेर के नाम से बन रहे नेशनल हाईवे 152डी के बन जाने से ओवरलोड डंपर या ट्रक भी इसी से होकर गुजरेंगे।

प्रदेश में पहली बार सबसे बड़ा फोरलेन नेशनल हाईवे बनने जा रहा है। सरकार की तरफ से इसे ग्रीन काॅरिडाेर का नाम दिया गया है। जिसकी लंबाई 230 किलोमीटर होगी। यह फोरलेन हाईवे कुरुक्षेत्र से शुरू होकर नारनौल बाईपास पर खत्म होगा। जिसे एनएचएआई ने 152डी नाम दिया है। खास बात यह है कि यह रास्ते में पड़ने वाले करीब 8 जिलों को कवर करेगा। यह फोरलेन हाईवे कुरुक्षेत्र जिले के न्यू इस्माइलाबाद के गंगहेड़ी गांव से शुरू होगा। जो कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखीदादरी और महेंद्रगढ़ को कवर करेगा। यह फोरलेन गंगहेड़ी से पिहोवा बाईपास द्वारा यह एनएच-1 से जुड़ेगा और नारनौल बाईपास पर एनएच 148बी से जुड़ेगा।

सरकार ने इसके िलए भूमि अधिग्रहण कर कई जिलाें में निर्माण के लिए लाॅकडाउन से पहले कंपनियाें काे टेंडर जारी कर दिया था। जिन कंपनियाें काे टेंडर मिला था, उन्हाेंने अपना काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन लाॅकडाउन के चलते लेबर के अपने-अपने प्रदेश में चले जाने से इसका काम रुक गया था। अब एक बार फिर इसके लिए जिले में तेजी से काम शुरू हाे गया है। महेंद्रगढ़ में इसका काम गांव झगड़ोली, दाैंगडा क्षेत्र में भालखी के पास, खेडा-सुरजनवास के पास युद्धस्तर पर काम दाेबारा से शुरू हाे गया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि करीब एक सवा साल के अंदर इस हाईवे को तैयार कर आम जनता के लिए खोला जाएगा।

इन गांवों में काम शुरू हुआ

नेशनल हाईवे 152 डी के तहत महेंद्रगढ़ से करीब सात से आठ किलोमीटर दूर वाले गांव झगड़ोली, नांगल हरनाथ, मेघनवास, खेड़ा, सुरजनवास, देवास व भालखी आदि में इस हाइवे के निर्माण का कार्य कंपनी द्वारा शुरू कर दिया गया है।

शहर में होगा ट्रैफिक का दबाव कम: नेशनल हाइवे नंबर 152 डी के बन जाने के बाद शहर महेंद्रगढ़ में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। क्योंकि इस हाइवे के बन जाने के बाद सारे मालवाहक वाहन बाहर से ही गुजर जाएंगे। वहीं इससे शहर में होने वाले हादसों में भी काफी कमी आएगी।

कैसा होगा ये हाईवे:शहर महेंद्रगढ़ के बाहर से गुजरने वाला नेशनल हाईवे नंबर 152डी लगभग सभी बड़े शहरों के बाहर से ही गुजरेगा। इसे ग्रीन काॅरिडोर का नाम भी दिया गया है क्योंकि इसके चारों ओर हरियाली के लिए पेड़ आदि भी बड़ी मात्रा में लगाए जाएंगे। यह हाईवे फोरलेन का होगा निर्माण के बाद शहर में यातायात का दबाव कम होगा।

चंडीगढ़ तक पहुंचना हाेगा आसान

इस नेशनल हाइवे के बन जाने के बाद चंडीगढ़ तक का सफर आसान हो जाएगा तथा आठ से दस घंटे तक लगने वाला सफर पांच से छह घंटे का ही रह जाएगा। वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय या कुरुक्षेत्र में तीर्थ करने वाले यात्रियों के लिए भी यह हाइवे बहुत ही सुगम साबित होगा।

148बी पड़ सकता है खटाई में, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में मार्ग जर्जर

एनएच 148बी के निर्माण की योजना के तहत भिवानी जिला के खरक बोंद से लेकर नारनौल के रायमलिकपुर बार्डर तक इसका निर्माण किया जाना था। जो महेंद्रगढ़ शहर से होकर गुजरता। इसके तहत चरखी दादरी के कुछ गांवों तक इसका काम भी पूरा हो गया है। वहीं रायमलिकपुर से नारनौल तक भी इसका काम तेजी से चल रहा है, मगर नारनौल से महेंद्रगढ़ तथा महेंद्रगढ़ से दादरी जिला की सीमा पर काम नहीं हो रहा है। अब 152डी पर काम शुरू होने से जगी है कि 148बी का काम शायद खटाई में पड़ गया है। इसे केवल नारनौल तक ही रखा जाए, क्योंकि नारनौल से आगे बाईपास से 152डी का काम भी शुरू हो गया है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Construction of NH 152D closed due to lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DcC3mu

कोई टिप्पणी नहीं