गाड़ी अनकंट्रोल होकर पेड़ और दीवार के बीच में घुसी, चालक की मौत, खिड़की काटकर पुलिस ने शव को निकाला
सिरसा-भादरा मार्ग पर गांव शाहपुर बेगू के निकट बुधवार की सुबह एक गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ व दुकान से जा टकराई। हादसे में गाड़ी चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना बारे पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने युवक के पास मिले कागजातों के आधार पर उसके परिजनों को सूचित कर हादसे की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
जानिए... तेज रफ्तार थी गाड़ी
पुलिस के अनुसार गांव डुमरखां निवासी अमित पुत्र रामभगत बुधवार की सुबह अपनी गाड़ी में गांव लौट रहा था। उसे हिसार रोड पर जाना था। गलती से रात को वह सिरसा-भादरा मार्ग पर चल पड़ा। गांव बेगू के निकट गाड़ी तेज स्पीड होने के कारण मोड पर अनियंत्रित हो गई। गाड़ी रोड किनारे पेड़ से टकराती हुई पेड़ व दीवार के बीच में फंस गई।
कुछ देर बाद लोगों ने हादसे को देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को खिड़की को काटकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद व्यक्ति के पास मिले कागजातों के आधार पर उसके परिजनों को हादसे बारे सूचित कर शव को अस्पताल में पहुंचाया। गया। पुलिस ने परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। अमित की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dOxYBl
कोई टिप्पणी नहीं