Header Ads

Breaking News

स्लम बस्ती में विरोध के बाद भी पहुंचीं टीमें, 400 से ज्यादा सैंपल लिए जाएंगे

https://ift.tt/3ePPExS

शहर की स्लम बस्ती जेजे कॉलोनी में कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है। अब तक कॉलोनी में 3 केस सामने आ चुके हैं। लेकिन कॉलोनीवासी न तो कंटेनमेंट जोन के नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही सर्वे टीमों को सहयोग। मंगलवार को कॉलोनीवासियों ने सर्वे टीम पर पत्थर फेंंकने की भी कोशिश की। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने डीसी के संज्ञान में मामला लाकर पुलिस सुरक्षा में सर्वे शुरु करवाया है। अब कॉलोनी से 400 से ज्यादा सैंपल लेकर भेजे जाएंगे।
जेजे कॉलोनी में बिहार से आया एक मजदूर 21 जून को कोरोना पॉजीटिव मिला। उसके संपर्क में आने वालों की जांच शुरू की गई तो 23 जून को फिर 27 जून को भी एक-एक केस और मिले। विभाग ने कॉलोनी में कंटेनमेंट जोन बनाकर कॉलोनी में डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया, लेकिन कॉलोनीवासियों ने नियमों का पालन नहीं किया। मंगलवार को सर्वे टीम कॉलोनी में गई तो कॉलोनीवासियों ने उन्हें कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। सख्ती की तो कालोनीवासियों ने टीम सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया और पत्थर फैंकने की कोशिश की। इस पर टीम वापस आ गई।

डीसी के संज्ञान में आया मामला, जांच शुरू की

मामला डीसी के संज्ञान में लाया तो डीसी ने सख्त कार्रवाई के आदेश देते हुए बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। बुधवार को पुलिस सुरक्षा के बीच स्वास्थ्य विभाग की 3 टीमें मौके पर पहुंची। अब कॉलोनी से 400 से ज्यादा सैंपल लेने के लिए 3 टीमों ने काम शुरू कर दिया है।

इलाज के बाद 7 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्‌टी

सिविल अस्पताल स्थिति कोविड-19 अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इलाज के दौरान रिपीट सैंपल भेजे गए। इनमें से 7 मरीजों की रिपोर्ट अब निगेटिव आ गई है। ठीक होने वालों में फतेहपुरिया निवासी एक, अहमदपुर दारेवाला निवासी दो, कालांवाली निवासी एक, रानियां निवासी एक, पीरखेड़ा निवासी दो मरीज शामिल हैं। इन्हें रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है।

डीसी ने किया अधिकारियों के साथ मंथन, आदेश जारी

जेजे कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सर्वे में आ रही परेशानियों को लेकर डीसी रमेश चंद्र बिढ़ान ने बुधवार को अधिकारियों के साथ मीटिंग करके मंथन किया। बैठक में एसडीएम जयवीर यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी डॉ. दर्शना सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • जेजे कॉलोनी निवासी लोग जांच और सर्वे में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस को साथ लेकर कॉलोनी में 3 टीमें भेजी गई हैं। ये टीमें अब बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाकर सैंपल एकत्र करेंगी। इसके अलावा बुधवार को 7 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है।'' -डाॅ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन सिरसा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Teams reached in Slum colony even after protest, more than 400 samples will be taken


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZrV5wH

कोई टिप्पणी नहीं