Header Ads

Breaking News

तीन देसी कट्टे और सात कारतूस के साथ दो काबू

https://ift.tt/3gNebEf

एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। सेल के इंचार्ज महाबीर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि रक्षक विहार नाके पर एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।

एएसआई जसबीर सिंह हैप्पी, पंकज, राजिंद्र सिंह, अमरजीत व अमित की टीम ने मौके पर जाकर युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से दो देसी कट्टे व चार जिंदा राउंड बरामद हुए। आरोपी की पहचान कंडकौली निवासी नीरज उर्फ सन्नी के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं।

वहीं टीम ने कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर श्याम लाल, एएसआई अमित, रणबीर, अमरजीत ने ट्रैफिक पार्क के पास से लेदा खादर निवासी दिलभर उर्फ दिल्लू को गिरफ्तार किया है जिसके पास से तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और तीन जिंदा राउंड बरामद हुए।

इंचार्ज महाबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपी हथियार कहां से लेकर आते थे, इसकी जांच रिमांड के दौरान की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीजीपी के आदेशानुसार अवैध हथियार को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZfJbXC

कोई टिप्पणी नहीं