मधुबन ट्रेनिंग पर गए दो पुलिस कर्मी और बेटे से मिलने बल्लभगढ़ से आया बुजुर्ग पॉजिटिव
शुक्रवार को यमुनानगर में कोरोना का एक केस आया है। 83 साल का बुजुर्ग बल्लभगढ़ से फर्कपुर के विष्णु नगर में रेलवे कर्मी बेटे के पास आया था। यहां पर उसका टेस्ट लिया तो पॉजिटिव आया है। वहीं जिले के दो पुलिस कर्मी करनाल मधुबन पुलिस अकदामी में पॉजिटिव मिले हैं। दोनों का वहीं पर टेस्ट हुआ था और वहीं ट्रीटमेंट चल रहा है।
एक पुलिस कर्मी पुलिस लाइन का रहने वाला है और दूसरा लेबर कॉलोनी का। दोनों वहां पर ट्रेनिंग पर गए थे। वहां पर उनका कोरोना का सैंपल हुआ तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि कहा जा रहा है कि वहां पर उनके साथ एक कुरुक्षेत्र के बाबैन का पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव मिला है। वह भी वहां पर ट्रेनिंग पर गया था।
सीएमओ डॉक्टर विजय दहिया ने बताया कि यमुनानगर में शुक्रवार को एक केस कोरोना का आया है। दो पुलिस कर्मी हमारे जिले के रहने वाले हैं, लेकिन वे पॉजिटिव करनाल में मिले हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 170 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले से 10511 सैंपल ले चुके है। इसमें 9789 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 584 रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले में 158 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें 27 लोग जिले के बाहर से हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OfzvWY
कोई टिप्पणी नहीं