गोवंश से टकराए बाइक सवार खुशनसीब की मौत, साथी पीजीआई में जिंदगी की जंग लड़ रहा
सड़कों पर घूम रहा गोवंश लोगों की माैत का कारण बन रहा है। वीरवार देर रात अम्बाला रोड पर गोवंश से टकराई बाइक से गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं बाइक सवार यूपी निवासी 22 साल के खुशनसीब ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। उसका साथी कलीम पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। खुशनसीब की मौत से परिवार इतना टूट चुका था कि परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का संस्कार कर दिया।
वहीं पीजीआई में एडमिट घायल कलीम के बयान लेने पुलिस गई थी, लेकिन वह बयान देने की हालत में ही नहीं है। दोनों युवक हिमाचल प्रदेश में नौकरी करते थे। वहां से छुट्टी कर अपने घर यूपी में बाइक पर जा रहे थे। छप्पर के पास रोड पार करते गोवंश से बाइक टकरा गई थी।
बता दें कि इस तरह से हादसे का शिकार खुशनसीब और कलीम ही नहीं हुए। कई लोग हो चुके हैं। क्योंकि हर सड़क पर गोवंश घूम रहे हैं। जोकि आते-जाते वाहन चालकों के आगे जा जाते हैं। इसमें बड़ी लापरवाही पशुपालन विभाग और नगर निगम की है। दोनों ही विभाग के अधिकारी सड़कों पर घूम रहे गोवंश को लेकर गंभीर नहीं है। नगर निगम के जिम्मे शहरी एरिया से गोवंश को पकड़ने की जिम्मेदारी है, लेकिन उन्हें पकड़ा ही नहीं जाता।
अधिकारियों की यह लापरवाही वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रही है। यह हाल तब है जब भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही गोवंश के संरक्षण के लिए नया कानून बनाया। एक आंकड़े के अनुसार यमुनानगर-जगाधरी शहरी एरिया में दो हजार गोवंश सड़कों पर हैं। इसमें ज्यादातर सांड और जो दूध देना छोड़ चुकी हैं वे गाय हैं।
एक पेंच यह भी, गोशाला में गोवंश छोड़ने पर देनी पड़ती है मोटी फीस| आवारा गोवंश को सड़कों पर घूमने से रोकने के लिए गोशालाएं हैं। लेकिन यहां पर लोग कम ही गोवंश छोड़ने पहुुंचते हैं। क्योंकि यहां गोवंश छोड़ने वाले को मोटी फीस देनी होती है। 2100 से 5100 रुपए एक गोवंश को छोड़ने की फीस ली जाती है।
बहुत से लोग यहां पर पैसे देने की बजाए सड़कों पर ही गोवंश को छोड़ देते हैं। इससे बाद में ये गोवंश सड़कों पर घूमता रहता है और हादसे की वजह बनता है। गोशाला संचालकों के पैसे मांगने की बड़ी वजह यह भी है कि सरकार की तरफ से उन्हें उतनी हेल्प नहीं मिल पाती जितना गोवंश के चारा, रखरखाव का खर्च आता है।
हम जल्द अभियान चलाएंगे| नगर निगम कमिश्नर धर्मवीर सिंह ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़ने के लिए शहर में जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। वे भी चाहते हैं कि इन गोवंश की वजह से कोई हादसे का शिकार न हो।
घायल के बयान लेकर केस दर्ज करेंगे
छप्पर थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि वीरवार रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जिस गोवंश से उनकी बाइक टकराई थी, उसकी भी मौत हो गई। एक घायल युवक पीजीआई में एडमिट है। उनके बयान लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
यहां हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल
सदर बाजार सहारनपुर निवासी अविनाश ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता ओम प्रकाश के साथ जा रहा था । जब गांव हरनौल के नजदीक पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे वह दोनों घायल हो गए। चिकित्सकों ने उसके पिता ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iPQFs5
कोई टिप्पणी नहीं