Header Ads

Breaking News

चुहड़पुर में पांच साल के अंदर एक भी नहीं बना सार्वजनिक शौचालय

https://ift.tt/3ip7mui

जाखल खंड के गांव चुहड़पुर में पिछले 5 साल के अंदर एक भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं करवाया गया है। ग्राम पंचायत की ओर से ना तो नए सार्वजनिक शौचालय बनाए और ना ही पुराने शौचालयों की हालत को सुधारने के लिए उनकी मरम्मत करवाई गई है।

ग्रामीणों को शौच आदि के लिए बाहर खुले में जाना पड़ रहा है। मामले को लेकर गांव वासी एक व्यक्ति द्वारा जिला प्रशासन को इसकी शिकायत करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत पर जन सुविधाओं की ओर ध्यान न दिए जाने का आरोप लगाया है।गांव वासी गुरलाल सिंह ने जिला प्रशासन को भेजे गए शिकायत पत्र में बताया कि गांव चुहड़पुर में 1982 के अंदर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया गया था।

जिससे गांव के अनेक लोग शौच आदि के लिए इनका प्रयोग करते थे। जो कि गांव के लोगों के लिए अत्यंत सुविधाजनक थे। गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह शौचालय काफी महत्वपूर्ण भी थे। लेकिन मौजूदा ग्राम पंचायतों की ओर से ना तो इनकी देखभाल की गई है, और ना ही इनकी कोई मरम्मत ही करवाई गई है। जिससे अब इनका कोई भी प्रयोग नहीं लाया जा रहा है। इन शौचालय की हालत अत्यंत खस्ता हो चुकी है।

नहीं आई कोई डिमांड

गांव के सरपंच सुखचैन सिंह ने कहा कि गांव में एक सार्वजनिक शौचालय चल रहा है। वही जो शौचालय खराब पड़े हैं, वह बंद पड़े हैं। वह उनकी पंचायत से पहले के हैं।वर्तमान 5 साल के दौरान किसी भी ग्रामीण द्वारा शौचालयों के निर्माण करवाने अथवा मरम्मत करवाने के लिए कोई डिमांड नहीं की गई है। बंद पड़े शौचालयों की मरम्मत के लिए जब ग्राम पंचायत काम करवाना चाहती थी तो लोगों ने इनकी जरूरत ना होने की बात कहते हुए मरम्मत करवाने से मना कर दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गांव चुहड़पुर में ग्राम पंचायत की अनदेखी से बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gt4gUw

कोई टिप्पणी नहीं