Header Ads

Breaking News

लोगों ने बिजली घर में एसडीओ कार्यालय के सामने दिया धरना

https://ift.tt/2BwRcP8

शहर के वार्ड 2 में बिजली समस्याओं को लेकर शनिवार को वार्ड के लोगों ने बिजली घर में शहरी एसडीओ आनंद प्रकाश के कार्यालय के सामने धरना देकर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ड के लोगों ने कहा कि निगम के लीकेज ट्रांसफार्मर के कारण एक सप्ताह से बिजली समस्या बनी हुई है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा।

इसी कारण उन्हें धरना देना पड़ा। धरने में मौजूद वार्ड 2 निवासी निर्भय सिंह, हरविंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, काला सिंह, कमल शर्मा, हैप्पी शर्मा, काला शर्मा, कर्मजीत सिंह, लाडी खोखर, ईश्वर शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में पिछले एक सप्ताह से बिजली संकट गहराया हुआ है।

ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली की पूरी वोल्टेज नहीं आ रही। लोड बढ़ते ही ट्रांसफार्मर का तेल लीक होने लगता है। बार-बार बिजली के कट लग रहे है अधिकारियों को समस्या के समाधान को लेकर कहा गया तो आश्वासन देकर भेज दिया।

सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली की सही वोल्टेज न होने कारण उनके उपकरण जल जाते है। ट्रांसफार्मर से दिन भर तेल रिसता रहता है। समस्या को लेकर वार्ड के लोगों ने नारेबाजी भी की। हालांकि दोपहर को बिजली निगम ने खराब ट्रांसफार्मर बदल दिया, जिसके बाद धरना खत्म कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रतिया। बिजली समस्या को लेकर बिजली घर में धरने पर बैठे लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZHkdiS

कोई टिप्पणी नहीं