Header Ads

Breaking News

सेक्टर-6 में नवदंपती, नीलोखेड़ी में 5, घरौंडा कैनरा बैंक की चेन से दो और संक्रमित मिले

https://ift.tt/2ZEfrms

रोडवेज बसों में सवारियों को बढ़ाने के लिए स्टाफ के साथ पास भी मान्य कर दिए हैं। सवारियों को आने जाने का टाइम फिक्स कर दिया है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि यदि सवारियों की संख्या अधिक होगी तो बसों की संख्या किसी भी रूट्स पर बढ़ा सकते हैं। फिलहाल11रूटों पर रोडवेज को निश्चित टाइमटेबल पर चलाया जा रहा है।
रोडवेज ने जो रूट्स निर्धारित किए हैं,उनमें कंफर्म बस मिलेगी। रोडवेज के जीएम अजय गर्ग के मुताबिक बसों के टाइम निश्चित कर दिए हैं। यदि सवारियों की संख्या बढ़ेगी तो बसों के टाइम और भी बढ़ा दिए जाएंगे। कोरोना से सावधानी बरतते हुए सवारियों से अपील है कि वह बसों में सफर करें। प्रत्येक स्टॉपेज पर बसें रुककर चलेंगी और बसों के अंदर भी टिकट मिलेगी। सभी पास मान्य रहेंगे।

बजाज कॉलोनी के संक्रमित परिवार से एक और केस आया

घरौंडा में कोरोना संक्रमण के 4 नए केस सामने आए हैं। दो केस कैनरा बैंक और एक केस सिंगला कॉलोनी से संबंधित है। सिंगला कॉलोनी में जो केस सामने आया है वह बजाज काॅलोनी में मिले संक्रमित व्यक्तियों के परिवार से ही है। एक लेबर बिहार से आई थी, जिसने अपना टेस्ट करवाया और वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मंडी मनीराम में स्थित कैनरा बैंक का एक कर्मचारी शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने इस बैंक को सील कर मैनेजर सहित अन्य स्टाफ सदस्यों का कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई। इन स्टाफ सदस्यों में से दो केस पॉजिटिव पाए गए। पहला व्यक्ति शहर की वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला है, जो बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। दूसरा व्यक्ति भगत राम काॅलोनी का है और कैनरा बैंक में ही स्टाफ सदस्य है। इसी प्रकार सिंगला काॅलोनी में एक 17 वर्षीय किशोर में संक्रमण पाया गया। यह किशोर बजाज काॅलोनी में मिले संक्रमित व्यक्तियों के परिवार से संबंधित है।

निसिंग क्षेत्र में मिले 3 और पॉजिटिव, टोटल एक्टिव केस 22 हो गए

निसिंग के ग्रामीण एरिया में भी कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को निसिंग के गांवों में 3 नए केस मिले हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों में सनसनी का माहौल बना हुआ है। गांव औंगद की पहली महिला कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से शनिवार को एक और महिला पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही गांव गोंदर का एक 26 वर्षीय युवक जो नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल में काम करता है और गांव जलाला वीरान में एक 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। जो पहले मिले केस के संपर्क में आया था। एसएमओ डॉ. राजेश जौहरी ने बताया कि सभी पॉजिटिव केसों को नीलोखेड़ी के कोविड केयर सेंटर में भेज दिया है।

किसान बस्ती की चेन से चार और संक्रमित, ईसाई मोहल्ले से मिले केस

नीलोखेड़ी की किसान बस्ती के ईसाई मोहल्ले की कोरोना चेन लंबी होती जा रही है। 4 केस ईसाई मोहल्ले में मिले हैं। जबकि एक केस सरकारी अस्पताल से है। सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक 32 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। किसान बस्ती में एक 57 वर्षीय महिला से उसकी लड़की मिलने के लिए महाराष्ट्र से आई थी। अगले दिन 57 वर्षीय इस महिला की कोरोना से मौत होने पर परिवार के लोगों के टेस्ट किए गए तो पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। अब शनिवार को ईसाई मोहल्ले से एक तीन साल की लड़की, 34 साल की एक महिला, एक युवक व 50 साल का अधेड़ कोरोना पॉजिटिव मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Navdampati in Sector-6, 5 in Neelokheri, two more infected with the chain of Gharaunda Canara Bank


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Db581C

कोई टिप्पणी नहीं