Header Ads

Breaking News

इंस्टीट्यूट खोलने की अनुमति की मांग को लेकर पैदल मार्च कर संचालक पहुंचे शिक्षामंत्री निवास

https://ift.tt/3fhuJUz

सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्रशासनिक खंड खुलने की परमिशन मिल चुकी है। अब इंस्टीट्यूट संचालक भी जागे हैं। संस्थान खोलने की मांग को लेकर वीरवार को पैदल मार्च कर शिक्षा मंत्री निवासी तक गए। शिक्षामंत्री कंवरपाल को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी। कहा कि अगर संस्थान नहीं खोल सकते हैं तो बिजली बिल व अन्य खर्च में रियायत प्रदान की जाए। सभी संचालक अपने हाथों में स्लोगन लिखे बैनर पकड़े हुए थे। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने उनको भरोसा दिलाया कि वे कोशिश करेंगे कि उनके संस्थान 5 छात्रों के साथ खुलने की परमिशन मिल जाए।

पदयात्रा का नेतृत्व एसोसिएशन आफ एजुकेशन इंस्टीट्यूट के प्रधान नसीम चौधरी व हावर्ड कोचिंग के डायरेक्टर नीरज मल्होत्रा ने किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री को बताया कि जब रेस्तरां खुल सकते हैं, तो इंस्टीट्यूट क्यों नहीं खोले जा सकते हैं। उनकी सरकार से मांग है कि कोचिंग संस्थाओं को जल्द खोला जाए। कोचिंग बंद होने से कोचिंग से जुड़े सभी शिक्षक कोचिंग न खुलने से कर्जदार और मानसिक तनाव के शिकार हो रहे हैं। संस्थाओं के महंगे किराए व साथ में जुड़े हुए अध्यापकों व संचालकों के परिवार काे जीवन यापन करना भी मुश्किल हो गया है। कोचिंग संस्थानों को जल्द से जल्द खोला जाए। ऐसा नहीं कर सकते तो आर्थिक सहायता दी जाए।

आईपीएस इंस्टीट्यूट से संदीप बंसल ने कहा कि करोना महामारी के दौरान जहां सभी फैक्ट्रियों, दुकान, शराब के ठेके, बस, हवाई यात्राएं, रेस्टोरेंट्स अधिक खुल चुके हैं ताे वहां कोचिंग संस्थान की अनदेखी क्यों की जा रही है। कोचिंग संस्थान, स्कूल व कॉलेज से बिल्कुल अलग हैं। कोचिंग संस्थानों में करीब बड़े बच्चे होते हैं जिसमें 10 से 15 स्टूडेंट का एक बैच होता है, एक बैच की अवधि अधिक से अधिक डेढ़ से दो घंटा होती है। एक दिन में 6 से 7 होते हैं जिन्हें पूरी सावधानी के आधार पर कोचिंग कराई जा सकती है। बच्चे बसों की बजाए अपने मोटरसाइकिल, एक्टिवा से आते हैं। सरकार हमें गाइडलाइन प्रदान करें हम उसे फॉलो करने के लिए तैयार हैं। मंत्री ने कोचिंग सेंटरों संचालकों को विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द मिनिस्ट्री से बात करेंगे। मौके पर कैप्टन भारती, अमित कांबोज, उर्वशी,हरदेव, मुकेश, अश्वनी, संदीप व समनदीप सिंह मौजूद रहे ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यमुनानगर । शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देने जाते विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DsXeAT

कोई टिप्पणी नहीं