21 लाख रुपए मांगने पर मारपीट छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के दो माह पुराने मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपियों पर पहले भी महिला के साथी ने केस दर्ज कराया था। दोनों पक्षों का पैसे के लेनदेन का विवाद है। बैंक कॉलोनी निवासी महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने स्वीटी, तरुण, शिवम, शैली, बिंदू, हरमिंद्र, अनमोल और नीरज पर धारा-323, 354, 354बी, 506 और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश भेजने का झांसा दिया था लेकिन उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। वे उससे लाखों रुपए ले चुके थे। इसी दौरान वह अपने बेटे को विदेश भेजने में कामयाब हो गई। इस दौरान जब उसने आरोपियों से अपने पैसे मांगे तो उन्होंने नहीं दिए। वे उन्हें धमकी देने लगे। एक दिन स्वीटी और तरुण कार से जा रहे थे। उसके साथी राजेश ने उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस पर उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी।
वहीं उनके अन्य साथी आ गए। राजेश को बचाने के लिए वह और उसकी बेटी बीच-बचाव कराने लगे तो उस पर भी हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गई थी। इस दौरान उसके साथ अश्लील हरकतें भी की गई। तब राजेश की शिकायत पर तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था लेकिन उसकी शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया था।
महिला का आरोप है कि आरोपी पक्ष से उसे 21 लाख रुपए लेने हैं। वे पैसे नहीं दे रहे। इसी बात से वह रंजिश रखते हैं। उधर, राजेश सोबती ने मई माह में आरोपियों पर केस दर्ज कराया था। उस मामले में उन्होंने स्वीटी से कमेटियों के पैसे लेने की बात कही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BLDHez
कोई टिप्पणी नहीं