Header Ads

Breaking News

धारूहेड़ा में नाले की सफाई कर बीच रास्ते में ही डाल दिया कीचड़, आने-जाने में हो रही है परेशानी

https://ift.tt/2NTZRNQ

मानसून की शुरूआत से पहले ही जिला प्रशासन के निर्देश पर धारूहेड़ा नगरपालिका द्वारा कस्बे में नाले व नालियों की सफाई का अभियान तेज कर दिया गया है ताकि बरसात होने पर पानी की निकासी अच्छे से होने पर लोगों को राहत मिल सके। लेकिन नपा कर्मचारियों की अनदेखी व लापरवाही से राहत मिलने की बजाय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

नालियों व नालों की सफाई के दौरान लापरवाही भी सामने आ रही है, जहां जगह-जगह कीचड़ के ढेर लगे हुए दिखाई पड़ रहे हैं, वहीं सोहना रोड पर हनुमान मंदिर के सामने वाली गली की मुख्य सड़क के बीचों-बीच ही नाले से निकाला कीचड़ तीन दिनों से पड़ा हुआ है। जिसकी वजह से आसपास के लोगों सहित कॉलोनी में आने-जाने वाले लोगों को भी बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने जगह-जगह फैले कीचड़ को नियत जगह पर डालने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After cleaning the drain in Dharuhera, put mud in the middle way, there is a problem of movement


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BtCSXD

कोई टिप्पणी नहीं