Header Ads

Breaking News

नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान : नैन

https://ift.tt/2YZ9stj

नव नियुक्त सदर थाना प्रभारी दवेंद्र नैन ने शनिवार को पदभार संभाल लिया। पुलिस कर्मचारियों ने पहले दिन पदभार संभालने पर थाना प्रभारी का स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी दवेंद्र नैन ने कहा कि एसपी राजेश कुमार के दिशा निर्देशों पर रतिया क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा ताकि क्षेत्र का नशा मुक्त करने के साथ साथ युवाओं का गलत रास्ते पर जाने से रोका जा सके।

गांव गांव जाकर पंचायतों व सामाजिक संगठनों के सहयोग से नशे से होने वाले नुकसान व समाज में नशे के आदि व्यक्ति की छवि को बताकर उनमें नशे के खिलाफ आत्म गिलानी पैदा की जाएगी। इसके बाद थाना प्रभारी ने चौकी व बीट इंचार्जों की बैठक ली।

उन्होंने कहा कि डयूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। किसी भी चौकी प्रभारी या बीच इंचार्ज को घटना की सूचना मिलती है तो तुरंत मौके पर पहुंचे ताकि अपराधी को मौके पर ही दबोचा जा सके और पीडि़त का मदद मिल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सदर थाना प्रभारी दवेंद्र नैन


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YZ9pxD

कोई टिप्पणी नहीं