देवराला में नवविवाहित दंपति कोरोना पॉजिटिव, दोनों को घर में ही किया आइसोलेट
गांव देवराला में 9 दिन पहले विवाहित हुए दंपति को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया है। पति-पत्नी की इच्छा पर उन्हें घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जाकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
देवराला के इस नव दंपति की 1 जुलाई को शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार उनके विवाह समारोह में एक रिश्तेदार ऐसा था, जिसकी बाद में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिश्तेदार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नवविवाहित दंपति का कोरोना टेस्ट करवाया गया।
दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव देवराला पहुंची और उन्होंने आसपास का सर्वे किया। कोरोना पॉजिटिव पति पत्नी ने घर पर ही आइसोलेट होने की इच्छा व्यक्त की, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BKVuT7
कोई टिप्पणी नहीं