Header Ads

Breaking News

बैरावास में दादी-पाेता संक्रमित शंकर काॅलाेनी में भी बुजुर्ग के काेराेना पाॅजिटिव की पुष्टि, थर्मल स्क्रीनिंग की

https://ift.tt/2ClclM2

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में गुरुवार तीन नए काेराेना संक्रमित व्यक्तियाें की पुष्टि हुई। इनमें एक व्यक्ति शहर की शंकर काॅलाेनी का है। जबकि दाे लाेग गांव बैरावास निवासी है। बैरावास में काेराेना पाॅजिटिव में एक महिला है। बता दें कि गांव बैरावास के एक परिवार के 4 सदस्य जिनमें पति पत्नी व दो बच्चे सहित नन्दगांव जिला भिवानी में एक विवाह समारोह में गये थे। शादी सम्पन होने के बाद वो सभी सदस्य 3 जुलाई को अपने घर बैरावास आए थे। इस शादी समारोह में इनके भांजे की पत्नी नन्दगांव निवासी जो पीजीआई चंडीगढ़ में डॉक्टर है। वो भी आई हुई थी।

उस डॉक्टर ने विवाह समारोह के बाद अपनी काेरोना की जांच कराई थी। जो पॉजिटिव आई थी। इसके बाद नन्दगांव शादी में जाने वाले बैरावास के परिवार के सभी सदस्यों के साथ घर पर रह रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित 5 सदस्यों ने कॅरोना की जांच के लिए 7 जुलाई को नागरिक अस्पताल नारनाैल में सैम्पल दिया था। 9 जुलाई को इस परिवार की 75 वर्षिय महिला और इसका 11 वर्षीय पोते की रिपोर्ट काेरोना पॉजिटिव आई हैं। जबकि बाकी परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 3 जुलाई से इस परिवार के ये सभी सदस्य अपने घर पर ही एकांतवास में रह रहे थे।

बृहस्पतिवार को बैरावास गांव में कॅरोना पॉजिटिव केस की सूचना मिलने पर सीएचसी नांगल सिरोही के एमओ डाक्टर गौरव और स्वास्थ्य निरीक्षक पवन भारद्वाज, स्वास्थ्यकर्मी कृष्ण कुमार, कैलाश देवी व निर्मला देवी के साथ गांव बैरावास में पहुंचकर पॉजिटिव केस के परिवार की हिस्ट्री ली। पॉजिटिव केस वाले सदस्यों ने अपने परिवार के अलावा किसी भी व्यक्ति से संपर्क नहीं किया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव बैरावास के कंटेनमेंट जॉन के 3 घरों के 18 सदस्यों की स्क्रीनिंग की ओर 6 सदस्यों को क्वारेनटाइन किया है। स्वास्थ्य विभाग नांगल सिरोही की टीम ने दोनों ही पॉजिटिव केसों को घर पर आइसोलेट किया है। उन्हें घर पर ही दवाई दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कंटेनमेंट जॉन में घर-घर जांच करते वक्त सभी ग्रामीणों को अपने घरों में रहने, मुंह पर मास्क लगाने ओर सोशल डिस्टेन्स को बनाए रखने के बारे में बताया। इसके साथ-साथ गरम पानी पीने, गरम दूध में हल्दी अदरक डालकर पीने व विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा, मौसमी, अनानास, निम्बू आदि का सेवन करने की सलाह दी गईं। ग्राम सरपंच रामकिशनयादव ने गांव की गलियों को सेनिटाइज करा दिया है। सरपंच ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताया है।

शंकर काॅलाेनी के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

शहर के मध्य स्थित शंकर काॅलाेनी में भी एक बुजुर्ग के काेराेना संक्रमित हाेने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग काे सांस लेने में परेशानी हाे रही थी। इसके बाद उनके परिजनाें ने चिकित्सकाें की सलाह पर उसकी जांच के लिए सात जुलाई काे सैंपल दिया था। िजसकी आज रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महेंद्रगढ़ के गांव बैरावास में काेराेना संक्रमित की पुष्टि के बाद ग्रामीणाें की थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य िवभाग की टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CoxzZG

कोई टिप्पणी नहीं