100 टेस्ट पर 6 मिल रहे पॉजिटिव, 50 नए केस मिले, 24 दिन में संक्रमण की दर 2.37 प्रतिशत से बढ़कर 5.55 फीसदी हुई
जिले में काेराेना संक्रमितों के आंकड़े के साथ-साथ पॉजिटिव मरीजों की दर भी 2.37 प्रतिशत से बढ़कर 5.55 हो गई है। यानी 100 टेस्ट में से छह पॉजिटिव हैं। जो डब्ल्यूएचओ की हिदायतों के अनुसार खतरनाक स्थिति को इंगित करता है। जिले में गुरुवार को 50 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जो अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।
चिंताजनक बात यह है कि 50 में से 19 पॉजिटिव अकेले शहर के लोहड़ बाजार क्षेत्र के निवासी हैं। जिले में कोरोना संक्रमण ने 600 के आकड़ें को पार कर लिया है हांलाकि इनमें से 433 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिले में गुरुवार को लोहड़ बाजार क्षेत्र से 19, एलआईसी कार्यालय से चार, गांव नाथुवास से चार, नया बाजार से दो, गांव मिताथल से एक, गांव देवराला से दो, कीर्ति नगर से दो, देवनगर से दो, रेलवे कालोनी से एक, गांव दिनोद से एक, सामान्य अस्पताल भिवानी से एक, गांव गारनपुरा से एक, मानान पाना से दो, पटेल नगर से एक, सेक्टर-13 से दो, सेक्टर 23 से एक, तोशाम से दो, बवानीखेड़ा से दो मरीज पॉजिटव मिले है।
जिन क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले है उन क्षेत्रों में विभाग की टीमों से स्क्रीनिंग व सैंपलिंग अभियान शुरू कर दिया है। जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 610 हो गई है। जबकि 433 मरीज ठीक हो गए हैं और अब 173 एक्टिव मरीज है। गुरुवार को 14 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।
जिले में इस तरह बढ़ा कोरोना का पॉजिटिव प्रतिशत रेट
- 15 जून को जिले में कोरोना पॉजिटिव का रेट 2.37 प्रतिशत था।
- 25 जून को कोरोना का रेट 5.31 पर पहुंच गया।
- 28 जून को रेट 5.42 पर पहुंचा।
- एक से 8 जुलाई तक रेट 5.1 प्रतिशत पर रहा।
- 9 जुलाई को एक साथ 50 मरीज पॉजिटिव मिलने पर कोरोना का रेट 5.55 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिले में 433 मरीज हो चुके हैं ठीक, 230 सैंपल भी लिए
50 नए मामले आए हैं। अभी तक 433 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्क्रीनिंग व सैंपलिंग कर रही है। गुरुवार को 230 संदिग्धों के सैंपल लिए हैं।
डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VYb6th
कोई टिप्पणी नहीं