पीटीआई शिक्षकों का क्रमिक अनशन जारी
नौकरी बहाली की मांग को लेकर जिला मुख्यालय नारनौल पर महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका में चल रहा बर्खास्त पीटीआई का क्रमिक अनशन गुरुवार को 18वें दिन भी जारी रहा। आज बर्खास्त पीटीआई सरोज देवी, कृपा देवी, रानी देवी व सावित्री देवी क्रमिक अनशन पर बैठी। इस मौके पर सुबह विजेश, उगनता देवी, बबीता देवी व प्रमिला देवी ने उन्हें फूल माला पहनाकर अनशन पर बैठाया।
गुरुवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक (रोडवेज) से जिला प्रधान विपिन कुमार, नारनौल डिपो सचिव सुरेंद्र कुमार, हरियाणा एससी एंप्लाइज फेडरेशन के संगठन सचिव अनूपसिंह ने अनशन स्थल पर पहुंचकर बर्खास्त पीटीआई को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का प्रत्येक पदाधिकारी व कर्मचारी 1983 पीटीआई अध्यापकों इस लड़ाई में सबसे अग्रिम पंक्ति में खड़ा मिलेगा।
जिला कांग्रेस लीगल सेल के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप भरगड ने कहा कि जब तक सरकार 1983 पीटीआई की सेवाएं बहाल नहीं कर देती, तब तक इस आंदोलन का समर्थन करते रहेंगे। धरने को सर्व कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ के जिला प्रधान कौशल कुमार, सचिव महेश भारतीय, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान रमेश कुमार, दिनेश यादव, कंवरपाल ने भी संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zr7qRG
कोई टिप्पणी नहीं