Header Ads

Breaking News

सांसद ने बुलाई भाजपा पार्षदों की मीटिंग, निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर फिर शुरू हुई सुगबुगाहट

https://ift.tt/2ApcWvA

नगर निगम के चुनाव के डेढ़ साल बाद एक बार सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरु हो गई है। गुरुवार को सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों की पार्टी कार्यालय में बैठक की गई। अचानक बुलाई गई इस बैठक को लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि दोपहर से ही बैठक बुलाने की योजना तय कर ली गई थी। डेढ़ बजे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से सांसद डॉ.अरविंद शर्मा ने कैंप कार्यालय पर बैठक की। भाजपाई पार्षदों को बुलाने का न्योता दे दिया गया।

साेशल इंजीनियरिंग के फेर में उलझी है भाजपा
असल में भाजपा सोशल इंजीनियरिंग के चक्कर में अब तक सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं कर पा रही है। हालांकि 24 मई को भी भाजपा पार्षदों की इसी मामले को लेकर बैठक की गई थी, उस समय भी मामला सिरे नहीं चढ़ पाया था और अब ऊपर से फिर कोरोना काल में ही इस मामले को निपटाने का फैसला लिया जा सकता है। दिसंबर 2018 में नगर निगम के चुनाव हुए, जिसमें भाजपा के मनमोहन गोयल मेयर चुने गए। जबकि 22 वार्ड के अंदर भाजपा की तरफ से 8 व कांग्रेस समर्थक पांच पार्षदों ने जीत हासिल की।

वहीं 10 के करीब निर्दलीय पार्षद विजयी रहे। बाद में 22 में से 20 पार्षद भाजपा के पाले में चले गए। गुरुवार को हुई बैठक में भी 17 पार्षद पहुंचे। बैठक में मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, पार्षद राधेश्याम ढल, राहुल देशवाल, राजकमल सहगल, अशोक खुराना, सुरेश किराड़, अनिल, सोनू, जयभगवान, दीपू नागपाल, डिंपल जैन के पति जोजी, तिलकराज चौहान, पप्पन गुलिया, रामू का भाई व अन्य शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MP convenes BJP councilors' meeting, resumes again for election of senior deputy mayor and deputy mayor in corporation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3irvOv2

कोई टिप्पणी नहीं