Header Ads

Breaking News

अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री रोकने को लगाया बोर्ड तहसील में पीछे पड़ा मिला

https://ift.tt/3gh6NAR

जिला में पनप रही अवैध काॅलोनियों को रोकने के लिए अब फिर से संबंधित विभाग सक्रिय हो गया है। एक दिन पहले कुरुक्षेत्र रोड पर 6 एकड़ जमीन में काटी काॅलोनी में पीला पंजा चलाया वहीं आगामी कार्रवाई के लिए डीसी से परमिशन ली जाने की बात कही जा रही है। पिछली बार डीटीपी कार्यालय द्वारा आरोप लगाया गया था कि तहसील कार्यालय द्वारा अवैध काॅलोनियों में रजिस्ट्रियां की जाती हैं, उसके बाद उन्होंने चिह्नित 33 काॅलोनियों के नाम का बोर्ड तहसील कार्यालय में भिजवाया था।

अब वह बोर्ड मेन गेट से दूर कार्यालय के बाद पीछे पड़ा मिला है। यह किसकी शरारत है, इस बारे में कोई भी कर्मचारी व अधिकारी का नाम सामने नहीं आया है। हालांकि इस संबंध में तहसीलदार ने बोर्ड को फिर से लगवाने की बात कहते हुए इसकी छानबीन करने की भी बात कही है।

जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा समय-समय पर अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई तो की जाती है, लेकिन लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से ही यह गोरखधंधा पनप रहा है। लॉकडाउन से पहले जब विभाग पर आरोप लगे तो उन्होंने तहसील कार्यालय द्वारा अवैध काॅलोनियों में रजिस्ट्रियां करने के आरोप लगाते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया था।

लेकिन तहसील कार्यालय अधिकारियों ने ऐसा होने से साफ मना किया था। लेकिन अब बोर्ड को हटाकर दूसरी जगह लगाना भी अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। वहीं अवैध कालोनियों में डीटीपी कार्यालय द्वारा अवैध काॅलोनी के लगाए साइन बोर्ड भी गायब हो रहे हैं। ऐसे में संबंधित विभाग क्यों नहीं संज्ञान ले रहा, यह भी लोगों की जुबां पर चर्चा है।

तहसील कार्यालय द्वारा जिला की किसी भी अवैध कालोनी के प्लॉटों की रजिस्ट्रियां नहीं की जाती। इस बारे उन्होंने सख्त हिदायत दी हुई है। रही बात अवैध कालोनियों के बोर्ड की, अगर एक साइड में लगाया गया है तो उसे मेन एंट्री गेट के आसपास लगवाया जाएगा। लोगों को भी इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए कि वे पूरी छानबीन के बाद ही वैध काॅलोनियों में प्लॉट आदि खरीदें।
-सुदेश मेहरा, तहसीलदार, कैथल।

जिला में अवैध काॅलोनियों में किए गए निर्माण को विभाग द्वारा ढहाया जा रहा है। काॅलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मंगलवार को कुरुक्षेत्र रोड पर अवैध काॅलोनी में निर्माण गिराए गए थे। डीसी साहब से अनुमति लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
-अनिल नरवाल, डीटीपी, कैथल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Board imposed to stop registry of illegal colonies found behind in Tehsil


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NQgiuw

कोई टिप्पणी नहीं