मंगलवार को लिए सभी 166 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव, पॉजिटिव केस का आंकड़ा हुआ 102
जिले में कोरोना के लगातार बढ़ रहे आंकड़ों के बीच जुलाई की शुरूआत अच्छी रही। मंगलवार 30 जून को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 166 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद कैथल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 101 से बढ़कर 102 तक पहुंच गया है। दरअसल कुछ दिन पहले सेक्टर-19 निवासी युवक विदेश से लौटा था। जिसका पंचकूला में टेस्ट हुआ तो वह पॉजिटिव पाया गया। युवक को पहले कैथल के कोरोना पॉजिटिव में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन बुधवार को विभाग ने उसे कैथल में जोड़ दिया।
जिस कारण एक मरीज बढ़ने से आंकड़ा 102 तक पहुंच गया। एक जुलाई तक जिला में कोरोना के 9299 सैंपल लिए जा चुके हैं। कैथल में लिए गए सैंपलों में 9014 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 92 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। 4 सैंपल दोबारा लिए गए। विभाग की ओर से बाहर से आए व कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों समेत 787 लोगों को आइसोलेट किया जा चुका है।
जिनमें से 430 को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया, 288 को डिस्चार्ज करके क्वाॅरेंटाइन किया गया है और 37 मरीज अब भी दाखिल है। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर 44 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है, जिनमें से 44 जोन एक्टिव है। बुधवार को विभाग ने 189 लोगों के सैंपल लिए, जिनकी गुरुवार तक रिपोर्ट आएगी।
66 मरीज हुए ठीक | कैथल में पॉजिटिव मिले मरीजों में से 66 ठीक हो चुके हैं, जबकि 36 मरीज अब भी पॉजिटिव है। इनमें 30 मरीज कैथल अस्पताल में, 3 होम आइसोलेशन में, 1 मरीज सेक्टर 32 चंडीगढ़ में, 1 मरीज पंचकूला व 1 पटियाला में दाखिल है। 482 व्यक्ति विदेश से लौटे हैं। जिनमें से 460 होम क्वाॅरेंटाइन का समय पूरा कर चुके हैं और विदेश से आए 22 व्यक्ति होम क्वाॅरेंटाइन में हैं।
मास्क न लगाने वाले 317 लोगों के चालान काटकर वसूला 1.58 लाख रुपए जुर्माना
बिना फेस मास्क घूमने वाले व्यक्तियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने मंगलवार को 317 व्यक्तियों के चालान करके एक लाख 58 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला। जिन व्यक्तियों के चालान किए गए हैं, उनमें दुकानदार व सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले व्यक्ति शामिल हैं।
कोविड-19 रोकथाम के लिए सरकार द्वारा मास्क लगाना सभी के लिए अनिवार्य किया गया है, अवहेलना करने पर 500 रुपए जुर्माने का प्रावधान है। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि मंगलवार 30 जून को बिना मास्क लगाए चालानों में थाना शहर पुलिस द्वारा 30, थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा 30, थाना सदर पुलिस द्वारा 39, थाना ढांड पुलिस द्वारा 25, थाना पुंडरी पुलिस द्वारा 31, थाना राजौंद पुलिस द्वारा 30, थाना तितरम पुलिस द्वारा 13, थाना सीवन पुलिस द्वारा 30, थाना कलायत पुलिस द्वारा 11, थाना चीका पुलिस द्वारा 22, थाना महिला पुलिस द्वारा 15, थाना गुहला पुलिस द्वारा 11 तथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा 30 व्यक्तियों के किए गए चालान शामिल हैं। एसपी शशांक कुमार सावन ने जनता से आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी नागरिक घर से बाहर निकलते समय फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। एसपी ने दुकानदारों से अपील की गई है कि वे दुकानदारी करते समय स्वयं भी फेस मास्क का अवश्य प्रयोग करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38kWoS2
कोई टिप्पणी नहीं