मोबाइल कपंनी का टावर नहीं लगने देंगे, जिप चेयरमैन से लगाई गुहार
जिला परिषद की मंजूरी के बिना कस्बे की लक्ष्मी विहार कॉलोनी में लगने वाले टावर के लोग विरोध कर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम व जिप चेयरमैन को शिकायत देकर टावर को बस्ती के आसपास न लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी हालत में अपनी काॅलोनी में टावर नहीं लगने देंगे। लक्ष्मी विहार कालोनी के एक खाली प्लाॅट में मोबाइल कंपनी का टावर लगाने का कार्य जैसे ही शुरू हुआ तो काॅलोनी के लोग विरोध में उतर आए।
मदन सैनी, मेमसिंह, सत्यवीर, राजपाल, बलकार, मनोज, सतीश सिंगला व सुशील का कहना है कि टावर लगाया जा रहा है। एसडीएम नवीन आहूजा को शिकायत देकर टावर न लगने देने की गुहार लगाई थी। हस्तक्षेप न करते हुए शिकायत जिप चेयरमैन चेयरमेन सोहन लाल गोयल से करने की सलाह दी थी। जिप कार्यालय में शिकायत दी जहां से उन्हें पता चला कि इस काॅलोनी के लिए उनके कार्यालय से कोई टावर लगाने की अनुमति नहीं दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZfA4GI
कोई टिप्पणी नहीं